By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बलौदाबाजार-भाटापारा में 326 साल पुराने हस्तलिखित ग्रंथों की खोज, ‘ज्ञान भारतम’ सर्वे में बड़ी उपलब्धि
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बलौदाबाजार-भाटापारा में 326 साल पुराने हस्तलिखित ग्रंथों की खोज, ‘ज्ञान भारतम’ सर्वे में बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार-भाटापारा में 326 साल पुराने हस्तलिखित ग्रंथों की खोज, ‘ज्ञान भारतम’ सर्वे में बड़ी उपलब्धि

LeadStory
Last updated: April 28, 2026 10:54 am
LeadStory
Published: April 28, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के सिमगा ब्लॉक स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम, दमाखेड़ा में 326 वर्ष पुराने हस्तलिखित पांडुलिपियों की खोज और डिजिटाइजेशन किया गया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे’ के तहत सामने आई है, जिसका उद्देश्य देशभर में प्राचीन ग्रंथों का संरक्षण, शोध और डिजिटाइजेशन करना है।

जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में किए गए इस सर्वे में वर्ष 1700 ईस्वी के आसपास की चार प्राचीन पांडुलिपियाँ चिन्हित की गईं। इनमें अनुराग सागर, अंबु सागर, दीपक सागर और ज्ञान प्रकाश शामिल हैं। ये सभी ग्रंथ देवनागरी लिपि में लिखे गए हैं और नौवें आचार्य प्रगट नाम साहेब से संबंधित माने जाते हैं। ये पांडुलिपियाँ क्षेत्र की समृद्ध साहित्यिक और ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण प्रमाण हैं।

इन दस्तावेजों को “ज्ञान भारतम” मोबाइल एप के माध्यम से ग्राम सरपंच की उपस्थिति में डिजिटाइज किया गया, जिससे इन्हें सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जा सके।

इसी सर्वे के दौरान एक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज सामने आया। सोनाखान संग्रहालय में 10 दिसंबर 1857 का एक अभिलेख मिला, जिसमें ब्रिटिश शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण सिंह को फांसी देने का आदेश दर्ज है। यह दस्तावेज उनके बलिदान का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियाँ, ताम्रपत्र या ताड़पत्र हैं, तो वे इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल दस्तावेजों का स्वामित्व संबंधित व्यक्तियों या संस्थानों के पास ही रहेगा और केवल डिजिटल कॉपी तैयार की जाएगी।

‘ज्ञान भारतम’ पहल का उद्देश्य भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इसका लाभ उठा सकें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
झुमका जलाशय में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 27 लाख की लागत से बने ओपन थिएटर का लोकार्पण
पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़े की खबर पर प्रशासन का जवाब, अखबार के आरोपों को बताया तथ्यहीन
विश्व रेडियो दिवस पर रायपुर में राष्ट्रीय आयोजन आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के प्रमुख फैसले: UCC समिति गठन, महिलाओं को रजिस्ट्रेशन में 50% छूट समेत कई अहम निर्णय
TAGGED:Cg newsGyan Bharatam SurveyManuscripts
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

LeadStory
LeadStory
February 6, 2026
मुख्यमंत्री साय से एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, रीवा-रायपुर हवाई सेवा पर जताया आभार
World Health Day 2026: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण, पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधार
साय सरकार की कैबिनेट बैठक खतम, प्रदेश के 10 जिलों में होगा एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स का गठन…. समेत लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?