By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Horoscope 12 Febraury 2026 : वृषभ की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, मेष के घर किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > आस्था > Horoscope 12 Febraury 2026 : वृषभ की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, मेष के घर किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा
आस्था

Horoscope 12 Febraury 2026 : वृषभ की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, मेष के घर किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा

LeadStory
Last updated: February 11, 2026 5:45 pm
LeadStory
Published: February 11, 2026
Share
SHARE

Horoscope 12 Febraury 2026 : आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि –आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर आपके आपसी रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा, जिससे कि आपके रिश्ते में दूरी आने से बच सकें।

वृषभ राशि –आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। संतान के अड़ियल रवैय को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप किसी से धन उधार बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतारने में आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

मिथुन राशि –आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहेगा, क्योंकि जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी और यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने कुछ सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप अपने धन को किसी योजना में अच्छे इन्वेस्टमेंट के लिए धन लगाने की सोचेंगे। कोई सरकारी काम आपका यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा और आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी सदस्य से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने के लिए समय अवश्य निकाले। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आप अच्छे कामों से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि –आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। अपनी उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने कर्जो को भी उतारने के पूरे कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आप दिखावे में चक्कर के चक्कर में पड़कर अपना काफी धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी काम को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।
कन्या राशि –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील लंबे समय से आटकी हुई, थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, जिससे आपके और जीवनसाथी के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण ही आप कोई गड़बड़ी कामों में करेंगे, जिस पर आपको ध्यान देना होगा।
तुला राशि –आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आप उनके कुछ जरूरी टेस्ट आदि भी करा सकते हैं। यदि किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां पर भी आप पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि –आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा उतावलापन नहीं दिखाना है। आप अपने लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी इन्कम पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा खर्चा भी होगा।
धनु राशि –आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा, जिस कारण आपको समस्या होगी, इसलिए आपको अपने खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा बिल्कुल ना समझें। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसकी आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी किसी परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे, जिससे आपको परिवार के सदस्यों का भी प्यार मिलेगा और किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप यदि कहीं घूमन फिरने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको आय- व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी अच्छी छवि रहेगी, जिससे कोई सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
कुंभ राशि –आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे, लेकिन आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेन देन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखें और संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
मीन राशि –आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें थोड़ा संयम दिखाएं और अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलने की कोशिश करें, क्योंकि आप जल्दबाजी के कारण भी कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

—

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You Might Also Like

Horoscope-09-february-2026 : कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, धनु के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला दिन
Horoscope 4 February 2026 : वृषभ के लिए नए अवसरों का दिन और मिथुन राशि वाले अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे
26 फरवरी 2026 का राशिफल: वक्री बुध का असर, किस्मत देगी संकेत — नई शुरुआत नहीं, अधूरे काम पूरे करने का सुनहरा मौका
Horoscope : धनु को परिवार के किसी सदस्य से गुड न्यूज मिल सकती है, मिथुन राशि के व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे
Horoscope 2 February : कन्या के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, वृषभ की कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी
TAGGED:आज का राशिफलराशिफल
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगवारदात

Korba News: न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड में सनसनी: ‘गोद में शव, होंठों पर गाना और हाथ में सिगरेट’ — कोर्ट में गवाह का खौफनाक खुलासा

LeadStory
LeadStory
February 12, 2026
दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
बिहान से बदली रत्ना की जिंदगी: फूलों की खेती से बनीं आत्मनिर्भर, ड्रिप तकनीक से मिल रहा बेहतर मुनाफा
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक, मतदान 9 अप्रैल को
“सबका साथ, सबका विकास– जन आकांक्षाओं की पूर्ति” …. पढ़िए पोस्ट- बजट वेबिनार में प्रधानमंत्री का विशेष संबोधन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?