By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, बड़े राज्यों की राष्ट्रीय रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, बड़े राज्यों की राष्ट्रीय रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
छत्तीसगढ़विशेष

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, बड़े राज्यों की राष्ट्रीय रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

LeadStory
Last updated: March 12, 2026 7:13 am
LeadStory
Published: March 12, 2026
Share
SHARE

महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

जारी रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं 30 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों की दर मात्र 7.07 प्रतिशत और लंबित शिकायत दर 4.96 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने पिछले माह की तुलना में 6 स्थानों की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है और छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थान इस दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए विभागीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समन्वय, प्रतिबद्धता और समयबद्ध कार्यशैली के कारण ही राज्य यह मुकाम हासिल कर पाया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस प्रथम स्थान को बनाए रखेगा तथा प्रदेश की प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाएगा।

योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 1,86,586 गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पंजीकरण किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा अब तक 72 करोड़ 24 लाख 89 हजार रुपये की राशि सीधे पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है और छत्तीसगढ़ देश के सामने एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।

You Might Also Like

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा, हर घर पहुंचा नल जल
डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा
कोंडागांव में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, तोड़फोड़ और फोर्स पर गुलेल से पथराव; हालात तनावपूर्ण
Cg News: शिक्षा और ज्ञान को नई उड़ान, धमतरी में बनेगा अत्याधुनिक 500 सीटर नालंदा परिसर
TAGGED:Cg newscm vishnu deo sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की पहली लैंडिंग नाकाम, भोपाल की वापसी उड़ान रद्द

LeadStory
LeadStory
February 14, 2026
Benefits of Yoga: 10 Ways Your Practice Can Improve Your Life
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
छत्तीसगढ़ में आवास विकास को नई रफ्तार: गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा से पारित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?