By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप: व्हाट्सएप पर रात में वायरल हुए सवाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप: व्हाट्सएप पर रात में वायरल हुए सवाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप: व्हाट्सएप पर रात में वायरल हुए सवाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR

LeadStory
Last updated: March 16, 2026 7:35 am
LeadStory
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के बीच कक्षा 12वीं के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कथित आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्र संगठन NSUI ने दावा किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रश्नपत्र के सवाल वायरल हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए बारहवीं के हिंदी विषय का पेपर लीक के कथित आरोप की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रहे हैं।

13 मार्च की रात वायरल हुए सवाल
छात्र संगठन NSUI के नेताओं का आरोप है कि 13 मार्च की रात कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के सवाल वायरल हुए थे, जबकि यह परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी। संगठन का दावा है कि जो सवाल रात में वायरल हुए थे, वही सवाल अगले दिन हुई परीक्षा में भी देखने को मिले।

NSUI इस मामले को उठाते हुए कहा कि यदि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर पहुंच गया था तो यह बोर्ड की गोपनीयता और परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सएप चैनल पर शेयर हुए थे सवाल
छात्र संगठन के अनुसार 13 मार्च की रात करीब 2:41 बजे “Genius Academy Online” नाम के एक व्हाट्सएप चैनल पर दो पन्नों में करीब 15 सवाल पोस्ट किए गए थे। कुछ मिनट बाद उसी चैनल पर एक और संदेश पोस्ट किया गया जिसमें लिखा था – “इसे भी देख लेना।” संगठन का दावा है कि इन सवालों का मिलान परीक्षा में आए प्रश्नपत्र से किया गया तो कई सवाल एक जैसे पाए गए।

बोर्ड ने शुरू की जांच
विवाद बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र और वास्तविक प्रश्नपत्र का मिलान किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वायरल सामग्री असली है या भ्रामक।

आंदोलन की चेतावनी
NSUI ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच नहीं हुई तो छात्र संगठन आंदोलन करेगा। इसी कड़ी में संगठन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव करने की भी चेतावनी दी है।

फिलहाल पुलिस और साइबर सेल वायरल मैसेज के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र वास्तव में बोर्ड परीक्षा का था या केवल अफवाह।

You Might Also Like

Cg News : दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितता और व्हाट्सएप चैट विवाद में शासन की सख्त कार्रवाई
भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश
खरोरा स्थित वचन डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रबंधन विद्यार्थियों ने सीखी दुग्ध उत्पादन से मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया
Cg News: राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की होगी स्थापना
मुख्यमंत्री साय से एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, रीवा-रायपुर हवाई सेवा पर जताया आभार
TAGGED:12 Hindi Paper LeakCg news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

रायपुर में सड़क हादसा: लॉकिंग सिस्टम फेल होते ही पलटा धान से भरा ट्रक, नीचे दबी कार; सर्जरी कर घर लौट रहे दंपत्ति समेत 3 की दर्दनाक मौत

LeadStory
LeadStory
February 23, 2026
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 13 साल से कोमा में युवक को पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति
16 Top of Our Favorite Outdoor Clothing Brands
9 Most Beautiful Mountains Of The World For Trekkers In This Summer
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?