By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बता कर निजी अस्पतालों से कर रहा था वसूली, स्वास्थ्य सचिव ने कमिश्नर को पत्र लिखकर की शिकायत
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बता कर निजी अस्पतालों से कर रहा था वसूली, स्वास्थ्य सचिव ने कमिश्नर को पत्र लिखकर की शिकायत
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगहेल्थ

खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बता कर निजी अस्पतालों से कर रहा था वसूली, स्वास्थ्य सचिव ने कमिश्नर को पत्र लिखकर की शिकायत

LeadStory
Last updated: April 1, 2026 3:16 pm
LeadStory
Published: April 1, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर निजी अस्पतालों से वसूली की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति अजय अग्रवाल बनकर अस्पताल संचालकों को फोन करता है और उनके संस्थान के खिलाफ कथित शिकायतों का डर दिखाकर मानसिक दबाव बनाता है। वह मामलों को निपटाने के नाम पर अप्रत्यक्ष रूप से पैसे की मांग करता है और कुछ लोगों को मंत्रालय बुलाकर भी गुमराह करता है। इस संगठित गिरोह की गतिविधियों ने स्वास्थ्य विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे लेकर प्रशासन अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

फर्जी कॉल करने वाला विभाग का कर्मचारी नहीं

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने स्पष्ट किया है कि फर्जी कॉल करने वाला व्यक्ति विभाग का कर्मचारी नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय या उनके निजी स्थापना में अजय अग्रवाल नाम का कोई व्यक्ति कार्यरत नहीं है। प्रथम दृष्टया यह मामला उनके नाम और पद के दुरुपयोग का है, जिसके जरिए अवैध लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ विभाग की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत छवि को भी प्रभावित कर रही हैं, जिस पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

संगठित गिरोह द्वारा इन निजी अस्पतालों को बनाया टारगेट

इस मामले में ए.एम. हॉस्पिटल, चरौदा (भिलाई) के संचालक डॉ. मनोज पोपटनी और गंगोत्री अस्पताल, दुर्ग के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा एस.आर. अस्पताल, भिलाई, आर.बी. अस्पताल, बिलासपुर और हाईटेक अस्पताल से भी इसी तरह की शिकायतें मिली हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा एक बड़ा फर्जीवाड़ा है, जिसमें निजी अस्पतालों को निशाना बनाया जा रहा है।

शिकायत रफा- दफा करने के नाम पर कर रहे थे वसूली

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान योजना या अन्य शिकायतों पर जिन अस्पतालों को कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए थे, उन्हीं नोटिसों का डर दिखाकर एक फर्जी गिरोह ने संगठित तरीके से वसूली का खेल खड़ा कर दिया। शिकायतों को रफा-दफा कराने का झांसा देकर यह गिरोह अब तक दर्जनों अस्पताल संचालकों से मोटी रकम ऐंठ चुका है, जिससे पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आयुष्मान एंपैनलमेंट के नाम पर ठगी, ज्यादातर छोटे अस्पतालों को बनाया शिकार

इतना ही नहीं आयुष्मान योजना में एंपैनलमेंट और बकाया भुगतान दिलाने का लालच देकर अजय अग्रवाल ने छोटे अस्पताल संचालकों को निशाना बनाया और उनसे ठगी की। खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर उसने लाइसेंस दिलाने, भुगतान जारी कराने और शिकायतें खत्म कराने जैसे झूठे वादे किए। चौंकाने वाली बात यह है कि बिना वैध लाइसेंस वाले अस्पताल भी इस जाल में फंस गए। डर और बदनामी के कारण अब तक कई पीड़ित संचालक सामने आने से बच रहे हैं।

मामला उजागर होने के बाद आरोपी ने किया नंबर बंद

मामला उजागर होते ही आरोपी अजय अग्रवाल ने अपने दोनों मोबाइल नंबर बंद कर लिए और फरार हो गया। ठगी की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों और पीड़ितों के बयानों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है।

You Might Also Like

जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या: प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 गिरफ्तार
दो घूंट शराब के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव टंकी में छिपाया… फिर खाई बिरयानी और कंबल तानकर ली गहरी नींद, सॉल्व हुई मर्डर मिस्ट्री!
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट
जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
Holi 2026: भद्रा और चंद्रग्रहण के प्रभाव के बाद आज रात इस समय तक कर लें होलिका दहन, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त
TAGGED:CG Health DepartmentHealth and Family welfare DepartmentHealth SecretaryHealth Secretary Amit Katariyaफर्जीवाड़ास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागस्वास्थ्य सचिवस्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बिग ब्रेकिंगवारदात

जशपुर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, कई घायल

LeadStory
LeadStory
March 6, 2026
धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी
Bihar New CM: बिहार में बदलने वाली है सत्ता की तस्वीर; मुख्यमंत्री पद से कब हटेंगे नीतीश कुमार, नए सीएम की शपथ खरमास से पहले या बाद?
Corsair HS80 RGB Wireless Gaming Headset Review
बस्तर में प्रसारण क्षमता बढ़ेगी: 39.70 करोड़ रुपये से चार नए एफएम ट्रांसमीटर लगाने को केंद्र की मंजूरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?