By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक, मतदान 9 अप्रैल को
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > भारत > असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक, मतदान 9 अप्रैल को
भारत

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक, मतदान 9 अप्रैल को

LeadStory
Last updated: March 16, 2026 11:54 am
LeadStory
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने असम विधानसभा के लिए होने वाले सामान्य चुनाव 2026 के मद्देनज़र एक विशेष पर्यवेक्षक (स्पेशल ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की है। आयोग ने इस जिम्मेदारी के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह को नियुक्त किया है, जो राजस्थान कैडर के अधिकारी रहे हैं।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम समेत चार अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव कार्यक्रम 15 मार्च को घोषित किया गया है। असम में मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को निर्धारित की गई है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष पर्यवेक्षक की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत आयोग की शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। विशेष पर्यवेक्षक नियमित रूप से असम का दौरा कर चुनाव तैयारियों और मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे तथा आवश्यकतानुसार आयोग को अपनी रिपोर्ट और सुझाव देंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार, विशेष पर्यवेक्षक आयोग की “आंख और कान” के रूप में काम करेंगे और राज्य में चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

You Might Also Like

तिहाड़ की सलाखों से सुनहरा मोड़: ‘छोटा डॉन’ की किस्मत बदलेगी? राजपाल यादव को मिली बड़ी डील
जनविश्वास बिल को बीजेपी ने बताया गेम चेंजर, विपक्ष ने उठाए सवाल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर की भिलाई रेलवे स्टेशन की तस्वीर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ कायाकल्प
NHAI ने छत्तीसगढ़ में ₹3,147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया; रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिलेगी नई गति
दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
TAGGED:Assam Assembly Elections 2026election commission of India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारत

AAP में सबसे बड़ी टूट! राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों का इस्तीफा, BJP में विलय का दावा

LeadStory
LeadStory
April 24, 2026
Cg News: राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की होगी स्थापना
इजराइल–ईरान युद्ध का असर: गैस की कमी से जूझ रहे होटल कारोबारी, कई जगह बंद होने लगे रेस्टोरेंट, कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बाधित
पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर
राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने फिर बनाया फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?