By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: नवरात्रि पर भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: 4.95 लाख हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > नवरात्रि पर भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: 4.95 लाख हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ रुपये ट्रांसफर
छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: 4.95 लाख हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ रुपये ट्रांसफर

LeadStory
Last updated: March 25, 2026 4:49 pm
LeadStory
Published: March 25, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाल होली के बाद अब भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए नवरात्रि भी आर्थिक समृद्धि का संदेश लेकर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बड़ी राशि का अंतरण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में कुल 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि श्रमिकों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत सरकार तेजी और पारदर्शिता से अपने वादे पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के अंतर की राशि मिलने से किसानों ने इस वर्ष उत्साहपूर्वक होली मनाई, वहीं महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से मकानों की चाबियां भी सौंपीं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों को स्थायी आवास मिला है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की शिक्षा और छोटे व्यवसायों में भी निवेश कर पा रहे हैं।

उन्होंने राज्य में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि और विभिन्न सामाजिक योजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही बिजली बिल समाधान योजना के तहत लोगों को राहत देने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और पांच जिलों के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद कर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब योजनाओं की राशि सीधे खातों में पहुंचने से व्यवस्था में विश्वास बढ़ा है।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की पहली लैंडिंग नाकाम, भोपाल की वापसी उड़ान रद्द
खेल अधोसंरचना और अवसरों के विस्तार पर जोर, मुख्यमंत्री साय से कपिल देव की मुलाकात
जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल LPG कोटा, होटल-रेस्टोरेंट को अब ज्यादा गैस
रायपुर में IAF के विंग कमांडर की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले विपुल यादव
TAGGED:cm vishnu deo sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारतसियासत

Bihar New CM: बिहार में बदलने वाली है सत्ता की तस्वीर; मुख्यमंत्री पद से कब हटेंगे नीतीश कुमार, नए सीएम की शपथ खरमास से पहले या बाद?

LeadStory
LeadStory
March 5, 2026
एक हाथ में चाकू, दूसरे में पत्नी का सिर… बीवी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा पति, वीडियो हुआ वायरल
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत रविवार को आएंगे रायपुर, एचएनएलयू के 9वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
बाबा धाम आस्था का प्रमुख केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?