By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

LeadStory
Last updated: April 1, 2026 11:40 am
LeadStory
Published: April 1, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री Raksha Khadse ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव और खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने खडसे का बस्तर आर्ट की प्रतिकृति और बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही अवसर और मंच देने की है। राज्य सरकार विभिन्न खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कई छिपी प्रतिभाएं सामने आई हैं, जिनका आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकार इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की मेजबानी प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और खेलों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में शांति स्थापित होने और मुख्यधारा से जुड़ने के साथ आने वाले समय में खेल गतिविधियां और तेज होंगी।

‘बस्तर पंडुम’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन में पारंपरिक खेल, संस्कृति और व्यंजनों सहित 12 विधाओं में करीब 54 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो प्रदेश की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जगदलपुर में आयोजित यह आयोजन आदिवासी सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

You Might Also Like

Cg News: फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार
जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
Cg News: वन संरक्षण, जैव विविधता और आजीविका विकास में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धियाँ
भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश
महासमुंद में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 73 लाख के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘न्योता भोज’ अभियान बना जनभागीदारी का मजबूत माध्यम, 1.83 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला लाभ

LeadStory
LeadStory
March 18, 2026
विधानसभा में बदली तस्वीर: 120 पूर्व नक्सलियों ने दर्शक दीर्घा से देखी सदन की कार्यवाही, पुनर्वास नीति पर विस्तृत चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की
पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती- 2023 – 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?