By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: CGPSC 2026 : परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगी प्रीलिम्स
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > CGPSC 2026 : परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगी प्रीलिम्स
छत्तीसगढ़

CGPSC 2026 : परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगी प्रीलिम्स

LeadStory
Last updated: February 11, 2026 6:53 am
LeadStory
Published: February 11, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में किया जाएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दूसरी पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जाएगा।

प्रवेश पत्र कब होंगे जारी?

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in
पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र तथा वैध पहचान पत्र अवश्य रखें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों से परीक्षा संबंधी सभी नियमों और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा की तिथि

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को किया जाएगा। अंतिम चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए मुख्य परीक्षा में सफलता अनिवार्य होगी।

कुल 265 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित विभिन्न पदों को मिलाकर कुल 265 रिक्तियां भरी जाएंगी।

You Might Also Like

जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत को चिह्नित करते हुए ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन किया
Cg News : व्यक्तिगत दुर्घटना पर 1.25 करोड़ रूपए का बीमा कवर, हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़ रूपए, बिटिया की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी लाभ
World Health Day 2026: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आस्था

Mahashivratri : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए महापर्व की सही पूजा-विधि और निषेध

LeadStory
LeadStory
February 12, 2026
16 Top of Our Favorite Outdoor Clothing Brands
Long-Term Care Needs Among Retirees Varies Widely, New Research Shows
खरोरा स्थित वचन डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रबंधन विद्यार्थियों ने सीखी दुग्ध उत्पादन से मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया
Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?