By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: मर्डर का खुलासा: गाड़ी रिपेयरिंग के पैसों को लेकर युवक ने कर दी दोस्त की हत्या, CCTV से पकड़ाया आरोपी
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > वारदात > मर्डर का खुलासा: गाड़ी रिपेयरिंग के पैसों को लेकर युवक ने कर दी दोस्त की हत्या, CCTV से पकड़ाया आरोपी
वारदात

मर्डर का खुलासा: गाड़ी रिपेयरिंग के पैसों को लेकर युवक ने कर दी दोस्त की हत्या, CCTV से पकड़ाया आरोपी

LeadStory
Last updated: March 6, 2026 7:08 am
LeadStory
Published: March 6, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोस्ती का रिश्ता एक छोटे से विवाद में खून-खराबे में बदल गया। गाड़ी की मरम्मत के पैसे को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 12 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान चूना भट्ठी निवासी 19 वर्षीय बिट्टू यादव के रूप में हुई है, जबकि मृतक का नाम 25 वर्षीय राजा साहू बताया गया है। दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे।

नाले के पास मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
5 मार्च की सुबह खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पीछे नाले के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई, जो चूना भट्ठी इलाके का रहने वाला था।

CCTV फुटेज से खुला हत्या का रहस्य
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा सुबह करीब 8 बजे अपने एक परिचित के साथ घर से निकला था। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

फुटेज में बिट्टू यादव राजा को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद घटनास्थल के पास भी उसकी मौजूदगी सामने आई। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बिट्टू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

गाड़ी रिपेयरिंग के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले बिट्टू की गाड़ी में नुकसान हो गया था। बिट्टू का आरोप था कि यह नुकसान राजा की वजह से हुआ, इसलिए वह उससे मरम्मत का खर्च मांग रहा था।

कई बार पैसे मांगने के बावजूद राजा ने रकम नहीं दी। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर बिट्टू ने धारदार हथियार से हमला कर राजा की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

एकता और सम्मान का संगम: उत्कल मित्र मंडल की बहनों का भव्य सम्मान
Cg News : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव
प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम
छत्तीसगढ़ की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
TAGGED:Cg newscrime newsRaipur Crime news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

रतनपुर बनेगा आधुनिक निर्माण का मॉडल: छत्तीसगढ़ के पहले ‘डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ को मिली केंद्र की मंजूरी

LeadStory
LeadStory
March 6, 2026
पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, NH-30 को 4-लेन करने का किया आग्रह
सफलता की कहानी: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
CG बिग ब्रेकिंग: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 14 FIR के बीच मिली जमानत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?