By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: डैम की सैर बनी दहशत की रात: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बनाकर 5 घंटे तक किया ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > डैम की सैर बनी दहशत की रात: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बनाकर 5 घंटे तक किया ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगवारदात

डैम की सैर बनी दहशत की रात: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बनाकर 5 घंटे तक किया ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार

LeadStory
Last updated: March 3, 2026 7:41 am
LeadStory
Published: March 3, 2026
Share
SHARE

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां डैम घूमने गई 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक छात्रा को बंधक बनाकर रखा, ब्लैकमेल किया और मारपीट भी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डैम की सैर बना साजिश का जाल
घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 2 बजे 10वीं कक्षा की छात्रा को उसका क्लासमेट बहला-फुसलाकर रजही डैम लेकर गया। दोनों वहां पहुंचे ही थे कि रजही निवासी वासुदेव विश्वकर्मा (21) और लोमन गोंड (28) ने उनका पीछा करते हुए चुपके से मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो दिखाकर दी धमकी, फिर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा को रिकॉर्ड किया गया वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। दोपहर करीब 3 बजे से रात तक उसे डैम के पास बैठाकर लगातार ब्लैकमेल करते रहे। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट और डराने-धमकाने की वारदात की गई। रात करीब 8:30 बजे दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे घर जाने दिया गया।

आरोपी

ट्यूशन के लिए निकली थी छात्रा, स्कूटी गार्डन के पास मिली
उधर, छात्रा दोपहर में ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। ट्यूशन क्लास और सहेलियों के घर पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। देर शाम एक गार्डन के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालत में खड़ी मिली, जिसके बाद परिजन तुरंत थाने पहुंचे।

इसी बीच रात करीब 9:30 बजे छात्रा घर लौटी और मां को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसी रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर देर रात तक तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बहला-फुसलाकर छात्रा को डैम ले जाने वाले नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने वाले दोनों युवकों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी
कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
बिलासपुर में कोल कारोबारियों पर GST/आयकर की बड़ी रेड, फिल ग्रुप समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई
नवा अंजोर विजन@2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए कड़े निर्देश
TAGGED:Balod newsCg newsgang rape
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बिग ब्रेकिंगभारत

Breaking: CBI की बड़ी कार्रवाई, 30 साल से फरार बैंक घोटाले का आरोपी अनंत तांबिटकर मुंबई से गिरफ्तार

LeadStory
LeadStory
February 27, 2026
CG NEWS : ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया
Horoscope 11 February 2026 : वृश्चिक अपने दिल को अप्रत्याशित संबंधों के लिए खुला रखें, मीन आज के दिन को खुद के बॉस बनने और सभी चीजों में प्यार का अनुभव करने के अवसर के रूप में लें
Share Market Today : ट्रंप की टैरिफ राहत से भारतीय शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 2500 और निफ्टी 700 अंक उछला
दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?