By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी

LeadStory
Last updated: March 9, 2026 6:53 am
LeadStory
Published: March 9, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में धान खरीदी का मुद्दा सोमवार को गरमा गया। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

बस्तर क्षेत्र में किसानों से धान खरीदी नहीं होने का मामला उठाते हुए कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सरकार से जवाब मांगा। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि कुल 44,612 किसान धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए आए ही नहीं।

मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया और धान खरीदी में गड़बड़ी तथा किसानों से जबरन समर्पण कराने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से मांग की कि समर्पण कराने वाले किसानों की वास्तविक संख्या स्पष्ट की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी को लेकर किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है।

इस मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी देर तक बहस चलती रही। हालांकि सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट कर दिया।

वहीं कांग्रेस ने संकेत दिया है कि शून्यकाल के दौरान स्थगन प्रस्ताव लाकर अफीम की खेती से जुड़े मुद्दे को भी सदन में उठाया जाएगा।

धान खरीदी पर विपक्ष के सवाल, पक्ष का जवाब

सवाल (लखेश्वर बघेल):
बस्तर के 44 हजार से ज्यादा किसानों से धान नहीं खरीदा गया। इनमें कितने वन अधिकार पट्टाधारी हैं और कितने ऋणी व अऋणी किसान हैं?

जवाब (दयालदास बघेल):
ये किसान धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने ही नहीं आए। पंजीयन कराने वाले सभी किसान अपना शत-प्रतिशत धान नहीं बेचते। जो किसान केंद्रों में पहुंचे, उनका धान खरीदा गया।

सवाल (लखेश्वर बघेल):
जो किसान कर्ज में है, वह धान बेचने क्यों नहीं जाएगा? यह सरकार की लचर व्यवस्था है। सबसे बड़ा घोटाला धान खरीदी में ही हुआ है।

सवाल (भूपेश बघेल):
सरकार बताए कितने किसानों ने धान जमा किया और कितनों ने नहीं किया। साथ ही यह भी बताएं कि कितने किसानों से जबरिया समर्पण कराया गया।

जवाब (दयालदास बघेल):
44,612 किसान धान खरीदी केंद्रों में नहीं आए। प्रश्न में समर्पण कराने वाले किसानों की संख्या नहीं पूछी गई थी।

You Might Also Like

यूथ फेस्ट-2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दिया फिटनेस, पॉजिटिव सोच और परिवार से जुड़े रहने का संदेश
लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण
रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद में पाइपलाइन गैस व सीएनजी नेटवर्क की शुरुआत, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक अधोसंरचना की ओर बड़ा कदम
बालोद में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: मासूम बच्ची की कब्र से सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत
कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
TAGGED:chhattisgarh assembly session
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Cg News: प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय

LeadStory
LeadStory
February 5, 2026
Cg News : अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल
6वीं विधानसभा के अष्टम सत्र में राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण: विकसित छत्तीसगढ़ 2047, किसान-महिला सशक्तिकरण और नक्सलमुक्ति पर सरकार का फोकस
बाबा धाम आस्था का प्रमुख केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?