By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: कोंडागांव में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, तोड़फोड़ और फोर्स पर गुलेल से पथराव; हालात तनावपूर्ण
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > कोंडागांव में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, तोड़फोड़ और फोर्स पर गुलेल से पथराव; हालात तनावपूर्ण
छत्तीसगढ़

कोंडागांव में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, तोड़फोड़ और फोर्स पर गुलेल से पथराव; हालात तनावपूर्ण

LeadStory
Last updated: February 13, 2026 10:12 am
LeadStory
Published: February 13, 2026
Share
SHARE

कोंडागांव। जिले के कोकोड़ी गांव स्थित Maa Danteshwari Maize Processing Plant में गुरुवार रात उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब करीब 700-800 ग्रामीणों की भीड़ ने प्लांट परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। लाठी-डंडे और पत्थरों से लैस ग्रामीणों ने कार्यालय में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त किया और परिसर में खड़ी कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार 10 से 20 लाख रुपए तक की क्षति हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट (वेस्ट) आसपास के खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को शिकायतें दे रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने सामूहिक रूप से प्लांट का घेराव कर दिया।

हमले के बाद शुक्रवार सुबह भी ग्रामीणों ने दोबारा प्लांट में घुसने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीण दूर से गुलेल के जरिए सुरक्षाबलों पर पथराव कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए कांकेर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और प्लांट के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

रातभर ग्रामीणों ने प्लांट को चारों ओर से घेर रखा था और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस दौरान एक वाहन चालक को अपनी जान बचाने के लिए जंगल में रात गुजारनी पड़ी। गांव में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्लांट के एमडी विनोद खन्ना पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रबंधन की अनदेखी और नियमित निगरानी के अभाव में समस्या बढ़ती गई। ग्रामीणों के अनुसार प्लांट के अधिकारी रायपुर से आते हैं और महीने में केवल एक-दो बार ही निरीक्षण करते हैं, जिससे शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पाता।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रदूषण से जुड़े आरोपों की भी विस्तृत जांच की जाएगी और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोकोड़ी गांव में हालात संवेदनशील बने हुए हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

You Might Also Like

IAS ब्रेकिंग: जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल PMO में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त, 4 साल की केंद्रीय जिम्मेदारी
बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट: जिंदा जली बुजुर्ग महिला, बाहर निकलने का नहीं मिला मौका; फ्रिज मेंटेनेंस को लेकर बरतें ये सावधानियां
पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश: 16 अप्रैल से लू का असर, 4 दिन में 4°C तक चढ़ सकता है पारा
रायपुर साहित्य महोत्सव का दूरदर्शन पर होगा विशेष प्रसारण, कल से शुरू होगा साहित्य पर्व
TAGGED:Cg newskondagaon news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

Apple iMac M1 Review: the All-In-One for Almost Everyone

9.4 out of 10Good Choose
CGPSC 2026 : परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगी प्रीलिम्स
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विकास पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ में ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ शुरू, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को ₹757 करोड़ से अधिक की राहत
Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?