By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: CG News: RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती, मान्यता रद्द करने की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News: RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती, मान्यता रद्द करने की चेतावनी
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

CG News: RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती, मान्यता रद्द करने की चेतावनी

LeadStory
Last updated: April 7, 2026 7:04 am
LeadStory
Published: April 7, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के प्रावधानों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि RTE के तहत प्रवेश देने से इनकार करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अधिनियम के तहत प्रदेश के गैर-अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है।

पारदर्शी प्रतिपूर्ति व्यवस्था
राज्य सरकार द्वारा निजी स्कूलों को प्रति छात्र व्यय के आधार पर प्रतिपूर्ति राशि दी जाती है। यह राशि सरकारी स्कूलों में प्रति बच्चे पर होने वाले खर्च या निजी स्कूल की फीस—दोनों में से जो कम हो—उसके अनुसार तय होती है।

अन्य राज्यों से बेहतर या समकक्ष भुगतान
छत्तीसगढ़ में कक्षा 1 से 5 तक 7,000 रुपये और कक्षा 6 से 8 तक 11,400 रुपये वार्षिक प्रतिपूर्ति दी जा रही है। यह राशि कई राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक या बराबरी की है, जबकि ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह राशि कुछ अधिक है।

लाखों बच्चों को मिल रहा लाभ
प्रदेश के 6,862 निजी स्कूलों में RTE के तहत करीब 3.63 लाख से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, इस वर्ष कक्षा पहली की लगभग 22,000 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
सरकार ने स्पष्ट किया है कि RTE के तहत प्रवेश देने में आनाकानी या बाधा डालने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें स्कूल की मान्यता समाप्त करने तक का प्रावधान शामिल है।

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे RTE से जुड़ी किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को किया फोन, स्वास्थ्य की ली जानकारी
दर्द ठीक करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, हिमाचल से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, इंस्टा पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी
गोपनीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, गांवों में बिताया समय… जानिए क्यों
Accident: NH-43 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर
Cg News: प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 16 फरवरी 
TAGGED:Cg newsRTE News
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Cg News : व्यक्तिगत दुर्घटना पर 1.25 करोड़ रूपए का बीमा कवर, हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़ रूपए, बिटिया की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी लाभ

LeadStory
LeadStory
February 12, 2026
Cg News: शिक्षा और ज्ञान को नई उड़ान, धमतरी में बनेगा अत्याधुनिक 500 सीटर नालंदा परिसर
Bihar New CM: बिहार में बदलने वाली है सत्ता की तस्वीर; मुख्यमंत्री पद से कब हटेंगे नीतीश कुमार, नए सीएम की शपथ खरमास से पहले या बाद?
छत्तीसगढ़ में ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ शुरू, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को ₹757 करोड़ से अधिक की राहत
युवा संगम (छठा चरण) के लिए 2 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 18–30 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?