By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: मंत्रिपरिषद के निर्णय: कैबिनेट के बड़े फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > मंत्रिपरिषद के निर्णय: कैबिनेट के बड़े फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद के निर्णय: कैबिनेट के बड़े फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान

LeadStory
Last updated: February 11, 2026 9:35 am
LeadStory
Published: February 11, 2026
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जहां आगामी विधानसभा सत्र और बजट से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, वहीं राज्य के किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान भी किया गया।

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई। इससे आगामी वित्तीय वर्ष के विकास कार्यक्रमों और योजनाओं का रास्ता साफ हो गया है।

बैठक का सबसे अहम निर्णय किसानों से जुड़ा रहा। मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान करने का फैसला लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होली से पहले किसानों के खातों में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक मानी जा रही है। बीते दो वर्षों में इसी योजना के तहत किसानों को धान के मूल्य अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतान के बाद यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

कैबिनेट के इन फैसलों को किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। होली से पहले इतनी बड़ी राशि का भुगतान किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित होगा और प्रदेश में उत्सव का माहौल और भी उत्साहित करने वाला रहेगा।

You Might Also Like

CG ब्रेकिंग: 30 अप्रैल को बुलाया जा सकता है छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र
कथा से पहले ‘क्लेश’: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में बवाल, बसंत अग्रवाल की किरकिरी; कोरबा में मारपीट के पीछे गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई उजागर
बलौदाबाजार-भाटापारा में 326 साल पुराने हस्तलिखित ग्रंथों की खोज, ‘ज्ञान भारतम’ सर्वे में बड़ी उपलब्धि
Cg News : अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला : मुख्यमंत्री साय
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर जारी किया जाएगा भर्ती का विज्ञापन, हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर
TAGGED:Cg news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़भारत

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने रायपुर में Chhattisgarh @ 25: Shifting the Lens पुस्तक पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव को संबोधित किया

LeadStory
LeadStory
February 9, 2026
Cg News: नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
छत्तीसगढ़ में तीन दिन, सुरक्षा से संस्कृति तक फोकस – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अहम दौरा
मुख्यमंत्री साय बसना में आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में होंगे शामिल, प्रतिनिधियों ने दिया आमंत्रण
CG News : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के मध्य 10 फरवरी को एमओयू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?