By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम

LeadStory
Last updated: February 9, 2026 12:34 pm
LeadStory
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण देश के लाखों जरूरतमंद परिवारों को कच्चे और असुरक्षित आवासों से निकालकर पक्के, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम कल्लूटोला निवासी श्री उदेराम साहू का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।

*वर्षों की कठिनाई, अब मिली राहत*

श्री उदेराम साहू ने बताया कि सीमित आय एवं कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे वर्षों तक कच्चे मकान में परिवार सहित रहने को विवश थे। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना, दीवारों में दरारें और परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। इन परिस्थितियों के कारण स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता था।

*1.20 लाख रुपये की सहायता से बना पक्का और टिकाऊ आवास*

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत श्री उदेराम साहू को 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता राशि से उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए पक्का, सुरक्षित एवं टिकाऊ आवास का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

*मनरेगा से मिला रोजगार, बिना ऋण के पूरा हुआ निर्माण*

आवास निर्माण के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी भी उपलब्ध हुई, जिससे उन्हें निर्माण अवधि में रोजगार एवं आय का स्थायी स्रोत मिला। इससे अतिरिक्त ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी और आर्थिक बोझ से राहत मिली।

*स्वच्छ भारत मिशन से मिला शौचालय का लाभ*

इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण से परिवार को स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य एवं गरिमापूर्ण जीवन का लाभ प्राप्त हो रहा है।

*जीवन-शैली में आया सकारात्मक बदलाव*

श्री उदेराम साहू ने बताया कि पक्का आवास बनने के बाद परिवार की जीवन-शैली में उल्लेखनीय सुधार आया है। अब सुरक्षित आवास, स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य तथा बच्चों की शिक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ उपलब्ध हैं। इस योजना के माध्यम से न केवल आवास सुविधा सुनिश्चित हुई है, बल्कि परिवार का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण भी हुआ है।

*ग्रामीण गरीबों के जीवन में स्थायी सुधार की दिशा में प्रभावी पहल*

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को स्थायी रूप से सुधारने की दिशा में एक प्रभावी, जनकल्याणकारी एवं सफल योजना के रूप में सिद्ध हो रही है।

You Might Also Like

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विकास पर हुई चर्चा
प्रो. मनोज दयाल बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति, नियुक्ति का आदेश जारी
CG Weather: छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, अगले चार दिन गर्मी में होगी बढ़ोतरी; फिलहाल बारिश के आसार नहीं
CG NEWS : ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया
TAGGED:Cg newsNewsPm Aawas
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप: व्हाट्सएप पर रात में वायरल हुए सवाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR

LeadStory
LeadStory
March 16, 2026
छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा: नगर एवं ग्राम निवेश संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा से पारित
विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश: व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी
गाजियाबाद में कोरियन गेम के लत में 3 नाबालिग बहनों ने की सामूहिक आत्महत्या, 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?