By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: झुमका जलाशय में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 27 लाख की लागत से बने ओपन थिएटर का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > झुमका जलाशय में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 27 लाख की लागत से बने ओपन थिएटर का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

झुमका जलाशय में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 27 लाख की लागत से बने ओपन थिएटर का लोकार्पण

LeadStory
Last updated: February 18, 2026 5:44 am
LeadStory
Published: February 18, 2026
Share
SHARE

रायपुर: सीएम Vishnu Deo Sai ने कोरिया जिले के प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकसित इस ओपन थिएटर के साथ ही उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौकाविहार किया और क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह स्थल अब एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। उन्होंने यहां विकसित की गई बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य पर्यटन गतिविधियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की।

करीब 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस ओपन थिएटर में 500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यह स्थल अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और स्थानीय प्रतिभाओं के प्रदर्शन के लिए एक नए केंद्र के रूप में विकसित होगा। इससे क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।

विष्णु देव साय ने कहा कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में स्थापित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

You Might Also Like

घर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप: अकेले देखकर छेड़ने लगे, जबरदस्ती दुष्कर्म किया; दूर से साथी वारदात देखते रहे; 9 आरोपी गिरफ्तार
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पीएम किसान उत्सव आज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों के खातों में भेजेंगे 498.83 करोड़ रुपए
रायपुर में सड़क हादसा: लॉकिंग सिस्टम फेल होते ही पलटा धान से भरा ट्रक, नीचे दबी कार; सर्जरी कर घर लौट रहे दंपत्ति समेत 3 की दर्दनाक मौत
चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Cg News : मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत मनरेगा में ऐतिहासिक पहल- बारिश से पहले 10 हजार से अधिक आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य

LeadStory
LeadStory
February 10, 2026
राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 50 लाख की धर्मशाला की घोषणा की
पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को किया फोन, स्वास्थ्य की ली जानकारी
CG News: RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती, मान्यता रद्द करने की चेतावनी
Raigarh : ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस का पाइंटर, खुल गया देह व्यापार का अड्डा – युवक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?