By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बाबा धाम आस्था का प्रमुख केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बाबा धाम आस्था का प्रमुख केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

बाबा धाम आस्था का प्रमुख केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

LeadStory
Last updated: February 16, 2026 5:07 am
LeadStory
Published: February 16, 2026
Share
SHARE

रायपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात ग्राम कोसमनारा स्थित Shri Shri 108 Shri Satyanarayan Baba Dham पहुंचे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड निर्माण, आगंतुकों के विश्राम और भोजन के लिए शेड, शौचालय परिसर भवन निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर और सुव्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा तथा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी। बताया जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया। वर्षा, ग्रीष्म और शीत—तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान है।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बने अधिकारियों ने की मुलाकात
नवा अंजोर विजन@2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए कड़े निर्देश
यूथ फेस्ट-2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दिया फिटनेस, पॉजिटिव सोच और परिवार से जुड़े रहने का संदेश
रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद में पाइपलाइन गैस व सीएनजी नेटवर्क की शुरुआत, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक अधोसंरचना की ओर बड़ा कदम
नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण, पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधार
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

Can We Recreate Dinosaurs from Their DNA?

LeadStory
LeadStory
August 28, 2021
जनजातीय जड़ों से इंटरनेशनल स्टार तक: किरण पिस्दा की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी
महासमुंद में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 73 लाख के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार
कालीबाड़ी– नेहरू नगर में सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार
तिहाड़ की सलाखों से सुनहरा मोड़: ‘छोटा डॉन’ की किस्मत बदलेगी? राजपाल यादव को मिली बड़ी डील
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?