By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: कालीबाड़ी– नेहरू नगर में सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > कालीबाड़ी– नेहरू नगर में सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

कालीबाड़ी– नेहरू नगर में सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार

LeadStory
Last updated: February 27, 2026 9:42 am
LeadStory
Published: February 27, 2026
Share
SHARE

रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कालीबाड़ी–नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय अवैध नशे के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने लंबे समय से फरार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिटी कोतवाली की टीम ने की।

6 किलो से अधिक गांजा, हथियार और 2400 नशीली गोलियां बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 नग अल्प्राजोलम नशीली गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इससे पहले 24 फरवरी को सिटी कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर नरैया तालाब क्षेत्र से दो आरोपियों को गांजा की फुटकर बिक्री करते पकड़ा था। उनकी निशानदेही पर कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के पास बने एक अत्याधुनिक हाइडआउट पर दबिश दी गई, जहां से करीब 7 किलो 397 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पैकिंग सामग्री, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और मोशन सेंसर बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह ठिकाना पूरी तरह हाईटेक निगरानी प्रणाली से लैस था।

कई राज्यों में बदल रहा था ठिकाना
मुख्य आरोपी मुकेश बनिया लंबे समय से फरार था और मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं ओडिशा में लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के अनुसार वह खुद को माफिया बताकर क्षेत्र में दहशत फैलाए हुए था।

मुकेश बनिया पर 31 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, गुंडागर्दी, मारपीट, अवैध शराब बिक्री और एनडीपीएस एक्ट के गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं उसके भाई संजू पर भी 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामले शामिल हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी)(ii)(बी), 21(बी) एनडीपीएस एक्ट और धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों व सप्लाई चेन की तलाश की जा रही है।

पुलिस की चेतावनी
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि सूखे नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

रायपुर में गूंजा शिवाजी का शौर्य: ‘महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा: मुख्यमंत्री साय
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा
Cg News: नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
TAGGED:Cg newsRaipur news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

Business Casual: The Definitive Guide for Women To Be Stylish At Work

LeadStory
LeadStory
August 2, 2021
एशियाई खेलों पर नजर: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमक रहीं तीरंदाज कोमालिका बारी
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Pariksha pe Charcha : छत्तीसगढ़ से लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों की उत्साहजनक सहभागिता
मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?