By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: CG News : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के मध्य 10 फरवरी को एमओयू
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के मध्य 10 फरवरी को एमओयू
छत्तीसगढ़

CG News : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के मध्य 10 फरवरी को एमओयू

LeadStory
Last updated: February 9, 2026 5:20 pm
LeadStory
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास की नई दिशा अपनाते हुए आधुनिक अधोसंरचना, पारदर्शी एवं प्रभावी ई-गवर्नेंस प्रणाली तथा निवेश-हितैषी नीतिगत ढांचे के माध्यम से एक अनुकूल औद्योगिक वातावरण का निर्माण किया है। राज्य शासन का निरंतर प्रयास है कि छत्तीसगढ़ को एक विश्वसनीय एवं आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करते हुए आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाए।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू होगा। इस समझौते के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (सीओई) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ईएसडीडी) सेंटर की स्थापना हेतु एसटीपीआई द्वारा तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किया जाएगा।

समझौता ज्ञापन के अनुसार स्थापित किए जाने वाले सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (सीओईएस) के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वन एवं औषधीय उत्पाद आधारित मेडटेक, स्मार्ट सिटी समाधान तथा स्मार्ट कृषि में नवाचार, स्टार्ट-अप एवं उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ईएसडीडी) सेंटर की स्थापना की जाएगी, जो प्रति वर्ष लगभग 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप एवं एमएसएमई को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण की समग्र सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

यह पहल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए उच्च कौशल आधारित रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेगी। युवाओं को राज्य के भीतर ही इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग लिंकज, क्लाउड एवं डेटा सेंटर सेवाएं तथा अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उच्च कौशल वाले स्थानीय युवाओं का महानगरों की ओर पलायन कम होगा।

उल्लेखनीय है कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) देशभर में 68 केंद्रों तथा 24 सेक्टर विशेष सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से आईटी एवं स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने वाली अग्रणी संस्था है। एसटीपीआई को सॉफ्टवेयर निर्यात, डेटा सेंटर, इनक्यूबेशन एवं उच्च स्तरीय डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है।

एसटीपीआई के साथ किया गया यह एमओयू छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय नवाचार प्लेटफॉर्मों एवं सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के सुदृढ़ नेटवर्क से जोड़ेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य को डिजिटल नवाचार, तकनीकी उद्यमिता एवं औद्योगिक विकास की दिशा में एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की
झुमका जलाशय में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 27 लाख की लागत से बने ओपन थिएटर का लोकार्पण
Cg News: ‘बस्तर पंडुम’ ने बस्तर के खान-पान, नृत्य सहित 12 विधाओं को समाहित कर यहाँ की संस्कृति को पुनर्जीवित किया- अमित शाह
मुख्यधारा की ओर बढ़ा विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात
Cg News : वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय
TAGGED:Cg newsChipsछत्तीसगढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हेल्थ

People in the Northeast Could Prevent a Covid-19 by Following These Measures

LeadStory
LeadStory
August 2, 2021
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : निजी स्कूलों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार देना होगा वेतन, शिक्षिका के परिवार को मिलेगा बकाया
पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
CG ब्रेकिंग: 30 अप्रैल को बुलाया जा सकता है छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र
बिलासपुर में कोल कारोबारियों पर GST/आयकर की बड़ी रेड, फिल ग्रुप समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?