By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 25 हजार से ज्यादा पक्षी मारे गए, कई इलाके सील
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 25 हजार से ज्यादा पक्षी मारे गए, कई इलाके सील
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 25 हजार से ज्यादा पक्षी मारे गए, कई इलाके सील

LeadStory
Last updated: March 26, 2026 5:50 am
LeadStory
Published: March 26, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। संक्रमण की कड़ी को पूरी तरह तोड़ने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में 25 हजार से अधिक पक्षियों को मारकर वैज्ञानिक तरीके से दफना दिया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कोनी से महामाया चौक तक संचालित आठ पोल्ट्री फार्म और चिकन दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। पूरे इलाके को नो-गो जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही एहतियात के तौर पर कानन पेंडारी चिड़ियाघर को सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

ऑपरेशन कलिंग के तहत बड़ी कार्रवाई
कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार देर रात से शुरू हुए ‘ऑपरेशन कलिंग’ के तहत सरकारी फार्म के साथ वेटरनरी कॉलेज परिसर को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया। यहां करीब दो हजार मुर्गियों को मारकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया गया।

प्रशासन के मुताबिक, अब तक लगभग 22 हजार चूजे, दो हजार बटेर, 1500 बत्तख और 100 मुर्गियों को खत्म किया जा चुका है। इसके अलावा 1500 क्विंटल मुर्गी आहार और 25,896 अंडों को भी नष्ट किया गया है।

निगरानी और सतर्कता बढ़ी
फील्ड में तहसीलदार और पटवारियों की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। वहीं कुक्कुट फार्म से जुड़े कर्मचारियों पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

You Might Also Like

ब्रेकिंग: भाजपा ने आठ राज्यों में राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मौका
Mainpat Mahotsav 2026: छत्तीसगढ़ का शिमला होगा गुलजार, मैनपाट महोत्सव में सितारों की चमक, सीएम साय करेंगे आगाज
दर्द ठीक करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, हिमाचल से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, इंस्टा पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी
हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार: 6 साल पुराने केस में रायपुर पुलिस ने पकड़ा, मारपीट-रंगदारी का केस भी पहले से है दर्ज
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ शुरू, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को ₹757 करोड़ से अधिक की राहत

LeadStory
LeadStory
March 12, 2026
Budget 2026 Live: इनकम टैक्स में बड़ी राहत से लेकर 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर तक—जानें युवाशक्ति बजट की 31 बड़ी घोषणाएँ
6वीं विधानसभा के अष्टम सत्र में राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण: विकसित छत्तीसगढ़ 2047, किसान-महिला सशक्तिकरण और नक्सलमुक्ति पर सरकार का फोकस
Recruitment : BECIL में जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां, ऑफलाइन आवेदन 18 फरवरी तक
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?