By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बस्तर में नक्सलियों पर बड़ी चोट: 108 कैडरों का आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश और 1 किलो सोना बरामद; AK-47 समेत 101 घातक हथियार जब्त
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बस्तर में नक्सलियों पर बड़ी चोट: 108 कैडरों का आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश और 1 किलो सोना बरामद; AK-47 समेत 101 घातक हथियार जब्त
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगविशेष

बस्तर में नक्सलियों पर बड़ी चोट: 108 कैडरों का आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश और 1 किलो सोना बरामद; AK-47 समेत 101 घातक हथियार जब्त

LeadStory
Last updated: March 12, 2026 7:03 am
LeadStory
Published: March 12, 2026
Share
SHARE

जगदलपुर: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 44 महिला और 64 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन सभी पर मिलाकर करीब 3.29 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की पुनर्वास पहल “पुने मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के तहत हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ, बीएसएफ और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नक्सलियों के डंप से सबसे बड़ी बरामदगी
आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से बरामद हथियारों और अन्य सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई। अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग अभियानों में नक्सलियों के ठिकानों से 101 घातक हथियार बरामद किए गए हैं।

बरामद हथियारों में AK-47, इंसास राइफल, एलएमजी, बीजीएल और अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं। इसके साथ ही नक्सलियों के डंप से 3.61 करोड़ रुपये नकद और लगभग 1 किलो सोना भी मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सल इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी डंप बरामदगी मानी जा रही है।

कई जिलों में चलाए गए अभियानों का नतीजा
बरामद हथियार, नकदी और अन्य सामग्री बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिलों में चलाए गए अलग-अलग सुरक्षा अभियानों के दौरान मिली थी। इन सभी सामग्रियों को जगदलपुर स्थित बस्तर रेंज मुख्यालय में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया।

पुनर्वास नीति का दिख रहा असर
अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों और पुनर्वास योजनाओं के कारण बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि 108 नक्सलियों का एक साथ आत्मसमर्पण बस्तर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

You Might Also Like

CGPSC में सख्ती पर विवाद: परीक्षा केंद्रों में आस्तीन पर चली कैंची, कई अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौटे, परिजनों में आक्रोश
Video: रायपुर में बड़ा हादसा टला: सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप पर लाइटर से लगा दी आग
रायपुर में सड़क हादसा: लॉकिंग सिस्टम फेल होते ही पलटा धान से भरा ट्रक, नीचे दबी कार; सर्जरी कर घर लौट रहे दंपत्ति समेत 3 की दर्दनाक मौत
हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान
साय सरकार की कैबिनेट बैठक खतम, प्रदेश के 10 जिलों में होगा एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स का गठन…. समेत लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें
TAGGED:bastar newsCg newsDCM Vijay Sharmanaxal news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

18 Top Fall Fashion Trends from New York Fashion

LeadStory
LeadStory
September 9, 2021
16 Top of Our Favorite Outdoor Clothing Brands
तिहाड़ जेल से कुछ ही देर में रिहा होंगे अभिनेता राजपाल यादव
भिलाई इस्पात संयंत्र ने रचा नया कीर्तिमान: हॉट मेटल उत्पादन 6 मिलियन टन के पार
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत को चिह्नित करते हुए ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?