By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: रायपुर तहसील ऑफिस में वकीलों का बवाल, नकल कॉपी को लेकर हंगामा; मंत्री वर्मा पर भी लगाए गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर तहसील ऑफिस में वकीलों का बवाल, नकल कॉपी को लेकर हंगामा; मंत्री वर्मा पर भी लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

रायपुर तहसील ऑफिस में वकीलों का बवाल, नकल कॉपी को लेकर हंगामा; मंत्री वर्मा पर भी लगाए गंभीर आरोप

LeadStory
Last updated: February 26, 2026 6:01 am
LeadStory
Published: February 26, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित तहसील कार्यालय में नकल कॉपी को लेकर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तहसील कोर्ट से दस्तावेज की नकल कॉपी नहीं मिलने से नाराज कुछ वकीलों ने कार्यालय परिसर में उत्पात मचा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, वकील हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए जरूरी दस्तावेज की प्रमाणित नकल मांग रहे थे। आरोप है कि समय पर नकल कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे नाराज होकर वकीलों ने तहसील कार्यालय के कर्मचारियों से तीखी बहस की। इस दौरान कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई और कथित तौर पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए गए।

मामले में यह भी सामने आया है कि हंगामे के दौरान तहसीलदार को अपशब्द कहे गए। कर्मचारियों के अनुसार, एक कर्मचारी से बार-बार उसका नाम और जाति पूछी गई तथा मारपीट की धमकी भी दी गई। इस व्यवहार को लेकर कर्मचारी वर्ग में रोष व्याप्त है।

हंगामे के दौरान कुछ वकीलों द्वारा प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा पर भी रिश्वत लेने और अवैध वसूली का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Click Link for Video : https://www.instagram.com/reel/DVNexVSEou6/?igsh=MTNwOXA5YjE4cmdldA==

सूत्रों के मुताबिक यह घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तहसील कार्यालय और वकील संघ के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

You Might Also Like

अब मोबाइल पर मिलेगा काम: ‘ई-श्रम साथी’ ऐप से श्रमिकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
Cg News: वन संरक्षण, जैव विविधता और आजीविका विकास में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धियाँ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात, निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
मंत्रिपरिषद के निर्णय: कैबिनेट के बड़े फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान
Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
TAGGED:Cg newsRaipur newsRaipur Tahsil Office
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

बाबा धाम आस्था का प्रमुख केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

LeadStory
LeadStory
February 16, 2026
कम लागत में ज्यादा मुनाफा: उन्नत तकनीक से गेहूं की खेती ने बदली किसान की तस्वीर
जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
बर्थडे पार्टी बना हनी-ट्रैप का जाल: युवक को बुलाकर महिला मित्र से बनवाए संबंध, छिपकर वीडियो बनाकर 1 लाख की ब्लैकमेलिंग
बस्तर में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?