By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Loksbha News : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > Blog > Loksbha News : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया
Blog

Loksbha News : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया

LeadStory
Last updated: February 10, 2026 10:48 am
LeadStory
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

 

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाया है। मंगलवार को विपक्षी दलों ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 94-सी के तहत यह नोटिस दिया गया है, जिसमें स्पीकर पर विपक्षी सांसदों को जनहित के मुद्दे उठाने से रोकने और पक्षपाती रवैये का आरोप लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नोटिस पर 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी के सदस्य शामिल हैं। हालांकि, टीएमसी ने इस नोटिस से दूरी बनाई रखी और उसके सांसदों ने हस्ताक्षर नहीं किए। नोटिस में कहा गया है कि स्पीकर ने आठ विपक्षी सांसदों को मनमाने ढंग से निलंबित किया, जो उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसके अलावा, कई मौकों पर विपक्षी नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जो उनके मौलिक अधिकार का हनन है। कांग्रेस चीफ व्हिप के सुरेश ने विभिन्न विपक्षी पार्टियों की ओर से यह नोटिस सौंपा।

इस बीच, लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने न देने के मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। 2 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल ने पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का हवाला देकर सरकार पर हमला किया, लेकिन स्पीकर ने उन्हें आगे बोलने से रोका। विपक्ष का आरोप है कि सरकार के दबाव में ऐसा किया गया। 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन था, लेकिन स्पीकर ने विपक्षी सांसदों के ‘हंगामें’ का हवाला देकर इसे रद्द कर दिया, जिसे विपक्ष ने अस्वीकार कर दिया। विपक्ष ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर पक्षपाती होने का आरोप लगाया।

यह घटना संसद की कार्यवाही पर गहरा असर डाल सकती है। विपक्ष का कहना है कि स्पीकर की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए, अन्यथा लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। अभी तक स्पीकर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। संसद सत्र में आगे क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

 

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम
Key Trends Developing in Global Equity Markets
Road Accident : बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: कैंटर, कार और बाइक की टक्कर में 7 की दर्दनाक मौत
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : निजी स्कूलों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार देना होगा वेतन, शिक्षिका के परिवार को मिलेगा बकाया
Self-Driving Cars: Everything You Need to Know
TAGGED:LoksbhaLoksbha NewsNews
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कुकेरा में 7 से 14 मार्च तक श्रीमद् गौ भागवत कथा का आयोजन, गौ सम्मान आव्हान अभियान को मिलेगा बढ़ावा

LeadStory
LeadStory
March 6, 2026
चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
Share Market Today : ट्रंप की टैरिफ राहत से भारतीय शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 2500 और निफ्टी 700 अंक उछला
मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
जनजातीय जड़ों से इंटरनेशनल स्टार तक: किरण पिस्दा की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?