By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: PMO : कल साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक, PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > भारत > PMO : कल साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक, PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा
भारत

PMO : कल साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक, PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा

LeadStory
Last updated: February 12, 2026 7:58 am
LeadStory
Published: February 12, 2026
Share
SHARE

PMO : देश के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का पता कल से बदलने जा रहा है। ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक स्थित पीएमओ में शुक्रवार, 13 फरवरी को शाम 4 बजे अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। करीब 80 वर्षों से इसी स्थान पर कैबिनेट मीटिंग होती आई है। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक प्रतीकात्मक होगी और पुराने पीएमओ को सम्मानजनक विदाई देने के लिए आयोजित की गई है।

कैसा है नया PMO ‘सेवा तीर्थ’?

विजय चौक के पास तैयार हुआ नया पीएमओ परिसर ‘सेवा तीर्थ’ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां तीन प्रमुख इमारतें बनी हैं—

सेवा तीर्थ-1: प्रधानमंत्री कार्यालय

सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय

सेवा तीर्थ-3: NSA और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय

लगभग 1,189 करोड़ रुपए की लागत से बने इस परिसर का क्षेत्रफल 2.26 लाख वर्ग फुट है, जिसे पूरी तरह आधुनिक सुरक्षा और तकनीक से सुसज्जित किया गया है।

कब होगा शिफ्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी माह में ही पीएम मोदी नए कार्यालय में शिफ्ट हो सकते हैं। ‘सेवा तीर्थ’ में कैबिनेट मीटिंग के लिए विशेष हॉल भी तैयार किया गया है। नए परिसर का उद्देश्य पीएम की मूवमेंट को अधिक सुगम बनाना और सामान्य जनता को होने वाली ट्रैफिक समस्याओं को कम करना है।

ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक में अंतिम बैठक

साउथ ब्लॉक में पहली कैबिनेट बैठक 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी। लगभग आठ दशकों तक यही स्थान निर्णयों का केंद्र रहा। अब शुक्रवार, 13 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां अंतिम बार कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात, निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
Mahashivratri : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए महापर्व की सही पूजा-विधि और निषेध
इजराइल–ईरान युद्ध का असर: गैस की कमी से जूझ रहे होटल कारोबारी, कई जगह बंद होने लगे रेस्टोरेंट, कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बाधित
Loksbha News : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया
TAGGED:NewsPMO
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ शुरू, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को ₹757 करोड़ से अधिक की राहत

LeadStory
LeadStory
March 12, 2026
Horoscope-09-february-2026 : कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, धनु के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला दिन
गोपनीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, गांवों में बिताया समय… जानिए क्यों
World Health Day 2026: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Fashionable Summer Accessories to Dress Up Your Travel Look
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?