By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Mahashivratri : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए महापर्व की सही पूजा-विधि और निषेध
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > आस्था > Mahashivratri : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए महापर्व की सही पूजा-विधि और निषेध
आस्था

Mahashivratri : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए महापर्व की सही पूजा-विधि और निषेध

LeadStory
Last updated: February 12, 2026 8:17 am
LeadStory
Published: February 12, 2026
Share
SHARE

रायपुर। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का अत्यंत पावन और शुभ पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का प्रतीक माना जाता है। वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को श्रद्धा, व्रत और रात्रि जागरण के साथ मनाई जाएगी। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और पंचामृत से अभिषेक करने से विशेष फल प्राप्त होता है। साथ ही इस वर्ष बनने वाले शुभ योग पूजा के प्रभाव को कई गुना बढ़ा रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक और भोग अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। लेकिन धार्मिक ग्रंथ बताते हैं कि पूजा में क्या चढ़ाना चाहिए और किन वस्तुओं का प्रयोग निषेध है।
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं – शुभ और प्रिय भोग
सफेद खीर
सफेद रंग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसलिए साबूदाना या मखाने की खीर का भोग लगाने से मानसिक शांति, ठंडक और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।
ठंडाई
समुद्र मंथन के विष का प्रभाव शांत करने के लिए शिवजी को ठंडी वस्तुएं अर्पित की गईं थी। इसलिए दूध, मेवे, केसर और भांग से बनी ठंडाई का विशेष महत्व है।
शुद्ध घी का हलवा
सूजी या आटे का हलवा सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसमें काजू, इलायची और केसर मिलाकर भोग लगाया जाता है।
खोया बर्फी
सफेद खोया बर्फी सात्विक भोग के रूप में चढ़ाई जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का विश्वास है।
पंचामृत
दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक करने से पापों का नाश और जीवन में शांति आती है।
भांग, धतूरा और बेलपत्र
ये भगवान शिव के प्रिय माने गए हैं। तीन पत्तियों वाला अखंड बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ है।
शिवलिंग पर क्या न चढ़ाएं – पूजा में वर्जित वस्तुएं
शंख से जल अर्पित करना वर्जित है, क्योंकि इसका संबंध शंखचूड़ असुर से माना गया है।
हल्दी, कुमकुम और सिंदूर शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि शिवजी वैरागी हैं।
टूटे या कटी बेलपत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
केतकी, कनेर, कमल और तुलसी के पत्ते शिव पूजा में निषिद्ध हैं।
खंडित चावल (टूटे अक्षत) शिवलिंग पर चढ़ाना अशुभ माना गया है।
पूजा का सार – भावना और शुद्धता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर भक्ति, शुद्ध मन और सही विधि का पालन सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान शिव भोग से अधिक भक्त की भावना को महत्व देते हैं। श्रद्धा और संयम के साथ की गई आराधना जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और उन्नति प्रदान करती है।

You Might Also Like

School Firing : कनाडा के टम्बलर रिज स्कूल में भीषण गोलीबारी: 10 की मौत, शहर में हाई अलर्ट
AI कंटेंट पर कड़ी निगरानी : 3 घंटे में डीपफेक हटाना अनिवार्य, 20 फरवरी से लागू होंगे नए नियम
Recruitment : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती शुरू, 56,000 से अधिक सैलरी; 2 मार्च तक आवेदन का मौका
Share Market Today : ट्रंप की टैरिफ राहत से भारतीय शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 2500 और निफ्टी 700 अंक उछला
Horoscope : धनु को परिवार के किसी सदस्य से गुड न्यूज मिल सकती है, मिथुन राशि के व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे
TAGGED:MahashivratriNews
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़े की खबर पर प्रशासन का जवाब, अखबार के आरोपों को बताया तथ्यहीन

LeadStory
LeadStory
February 19, 2026
रायपुर में GST का बड़ा शिकंजा: चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, टैक्स चोरी के संकेत मिले
केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिले 15.70 करोड़ रुपए: आपदा प्रभावित राज्यों के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त सहायता मंजूर
Baster Pandum : आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
डैम की सैर बनी दहशत की रात: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बनाकर 5 घंटे तक किया ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?