By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Horoscope 6 February : मीन को एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी, कर्क के सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > आस्था > Horoscope 6 February : मीन को एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी, कर्क के सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग
आस्था

Horoscope 6 February : मीन को एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी, कर्क के सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग

LeadStory
Last updated: February 6, 2026 12:50 am
LeadStory
Published: February 6, 2026
Share
SHARE

राशिफल 6 फरवरी 2026 :आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा। संतान की किसी छोटी-सी फरमाइश को पूरा करके आप उन्हें खुश कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा बनेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना बेहद जरूरी है, इसलिए यदि किसी की कोई बात आपको बुरी लगे, तो उसे दिल से न लगाए और बात को वहीं खत्म कर दें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।
वृषभ राशि
आज आपका मन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक लगेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करके आपको आत्मिक संतोष की अनुभूति होगी। हालांकि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज करना आज भारी पड़ सकता है, इसलिए समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रखें। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शुभ रहेगा, लेकिन धन निवेश करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन अवश्य करें। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपके साथ खड़े नजर आएंगे जिससे कठिन परिस्थितियां भी आसान लगेंगी।
मिथुन राशि
आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा सुकून पा सकेंगे। आज वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिल सकता है। पिता जी की किसी बात को लेकर मन थोड़ा आहत हो सकता है, लेकिन उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी बड़े फेरबदल से फिलहाल बचें, नहीं तो बना हुआ काम बिगड़ सकता है।
कर्क राशि
आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी और समझदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम करने में न केवल आसानी होगी बल्कि मन भी लगा रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर ज़्यादा निर्भर रहना भी नुकसानदेह हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की सीख दे रहा है। कुछ लोग आपकी सफलता से जलन महसूस कर सकते हैं और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है। अपनी आय को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे, तो आर्थिक संतुलन बना रहेगा। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो अब उसे गंभीरता से लेने का समय आ गया है। अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें। आज धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या राशि
आज का दिन आय में वृद्धि के संकेत लेकर आया है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल बनेगा। आप किसी मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में जुड़े लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और कोई भी ऐसी बात कहने से बचना चाहिए, जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिले, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
आज आपके अधिकांश काम समय पर पूरे होंगे, जिससे मन में संतोष और खुशी बनी रहेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। हालांकि किसी दूर रहने वाले परिजन से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलतियां निकालने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने कामों को टालने की आदत से बचना होगा, क्योंकि देर करने से नुकसान हो सकता है। करियर से जुड़ी जो परेशानियां चल रही थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। आपकी सूझबूझ और पहले से बनाई गई योजनाएं आज आपके बहुत काम आएंगी। किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा।
धनु राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन यह व्यस्तता आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। आय में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा। दूसरों की कहीसुनी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। मन मौज-मस्ती में रहेगा, लेकिन पढ़ाई-लिखाई या जरूरी कामों के लिए भी समय निकालना जरूरी है। किसी करीबी रिश्तेदार की याद आज आपको भावुक कर सकती है।
मकर राशि
आज का दिन सुख और शांति से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। हालांकि आने वाले समय में व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको थोड़ी चिंता दे सकती हैं। यदि आप घूमने-फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बनी हुई है।
कुंभ राशि
आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी और काम को लेकर आप नई कोशिशें भी करेंगे। आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी में निवेश करने वालों के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें, नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। अपने कामों को टालने की आदत छोड़कर समय पर पूरा करें, तभी सफलता मिलेगी।
मीन राशि
आज का दिन आय के मामले में बेहद अच्छा रहने वाला है। एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला भी समाप्ति की ओर बढ़ सकता है। घर के रिनोवेशन या सजावट का काम शुरू हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी संभव है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की पूरी संभावना है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You Might Also Like

Horoscope-09-february-2026 : कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, धनु के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला दिन
Horoscope 11 February 2026 : वृश्चिक अपने दिल को अप्रत्याशित संबंधों के लिए खुला रखें, मीन आज के दिन को खुद के बॉस बनने और सभी चीजों में प्यार का अनुभव करने के अवसर के रूप में लें
26 फरवरी 2026 का राशिफल: वक्री बुध का असर, किस्मत देगी संकेत — नई शुरुआत नहीं, अधूरे काम पूरे करने का सुनहरा मौका
Horoscope 7 February 2026 : मिथुन का डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है, सिंह को एक साथ हाथ लगेंगे काफी काम
Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन
TAGGED:आज का राशिफलराशिफल
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

नकली दवा मामले में बड़ी कार्रवाई: एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, आरोपी से रेस्टोरेंट में मुलाकात, स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद हुई कार्रवाई

LeadStory
LeadStory
February 11, 2026
Horoscope 6 February : मीन को एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी, कर्क के सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग
Horoscope 4 February 2026 : वृषभ के लिए नए अवसरों का दिन और मिथुन राशि वाले अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे
Loksbha News : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?