By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Horoscope-09-february-2026 : कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, धनु के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला दिन
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > आस्था > Horoscope-09-february-2026 : कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, धनु के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला दिन
आस्था

Horoscope-09-february-2026 : कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, धनु के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला दिन

LeadStory
Last updated: February 9, 2026 1:00 am
LeadStory
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

Horoscope-09-february-2026 :आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि-आज का दिन आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अनजान व्यक्तियों से आप लेनदेन ना करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है और आप राजनीति के कामों में काफी आगे रहेंगे, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिनको लेकर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ना लें। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी हो सकती है और आप अपने घर में किसी नई चीज की खरीदारी करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।
मिथुन राशि –आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आपको काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। भाई व बहन भी आपको काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। लेन-देन से संबंधित मामलों को आपको समय रहते निपटाने की आवश्यकता है और अपने बेफिजूल के खर्चों को लेकर आपको लगाम लगानी होगी।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह पढ़ाई को लेकर अच्छी सलाह दे सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी के सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, क्योंकि उनके कोई पुरानी बीमारियों उभरेगी, जिसको लेकर आपको भागदौड़ बनी रहेगी।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी का बुलवा आने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट में मिल सकता है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल नहीं दिखानी है, नहीं तो इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। आस पड़ोस में आप किसी बात भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह बेवजह कानूनी हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को एक नई पहचान मिलेगी।
तुला राशि-आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं, लेकिन आपने यदि किसी से धन को लेकर कोई वादा किया है, तो ऐसा पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है। बिजनेस को लेकर आप किसी से पार्टनरशिप करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आस पड़ोस में आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी और आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि –आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जिससे आप काम करने में दिन-रात मेहनत करेंगे। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। कोई पारिवारिक मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी नई प्रॉपर्टी की आप खरीदारी करने की योजना बनाएंगे।

कुंभ राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, जिससे आपका कंसंट्रेशन भी मजबूत रहेगा। आपको अपने मित्रों का भी पूरा साथ मिलेगा। किसी नई नौकरी की लिए आपको बुलावा आ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मीन राशि-आज आपको काम अधिक रहने से थकान का अनुभव होगा। आपकी कोई समस्या आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती हैं और परिवार में भी आपका अपने सदस्यों से बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है,  इसलिए आप किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत ना करें। आपको अपने स्वभाव में नरमी लाने की आवश्यकता है और वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा।

–

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You Might Also Like

Horoscope 4 February 2026 : वृषभ के लिए नए अवसरों का दिन और मिथुन राशि वाले अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे
Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन
Horoscope 6 February : मीन को एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी, कर्क के सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग
Horoscope 3 February 2026 : कन्या के लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का दिन, वृषभ के लिए उत्तम संपत्ति के संकेत
Horoscope 08 February 2026 : वृषभ के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है आज का दिन, मिथुन आज अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने वाले हैं
TAGGED:आज का राशिफलराशिफल
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़वारदात

बर्थडे पार्टी बना हनी-ट्रैप का जाल: युवक को बुलाकर महिला मित्र से बनवाए संबंध, छिपकर वीडियो बनाकर 1 लाख की ब्लैकमेलिंग

LeadStory
LeadStory
March 10, 2026
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक, मतदान 9 अप्रैल को
AAP में सबसे बड़ी टूट! राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों का इस्तीफा, BJP में विलय का दावा
पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल LPG कोटा, होटल-रेस्टोरेंट को अब ज्यादा गैस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?