By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Horoscope 4 February 2026 : वृषभ के लिए नए अवसरों का दिन और मिथुन राशि वाले अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > आस्था > Horoscope 4 February 2026 : वृषभ के लिए नए अवसरों का दिन और मिथुन राशि वाले अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे
आस्था

Horoscope 4 February 2026 : वृषभ के लिए नए अवसरों का दिन और मिथुन राशि वाले अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे

LeadStory
Last updated: February 4, 2026 12:38 am
LeadStory
Published: February 4, 2026
Share
SHARE

Horoscope 4 February 2026 : आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष-आज का दिन आपके लिए व्यापार और धन में वृद्धि का संकेत लेकर आया है। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की भी प्रबल संभावना है। आज यदि आप किसी से काम को लेकर सहयोग मांगेंगे, तो वह बिना झिझक आपकी सहायता करेगा। संतान अपने अच्छे प्रदर्शन से आपका मान बढ़ाएगी। हालांकि, पिता जी की कोई बात आज आपको थोड़ी कठोर लग सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें, उसमें आपका ही भला छिपा है।

वृषभ-आज का दिन आर्थिक उन्नति और नए अवसरों से भरा रहेगा। आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा और परिणाम भी अच्छे आएंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बॉस से विचारों का टकराव संभव है, लेकिन सहयोगी आपके साथ खड़े रहेंगे और काम को आसान बना देंगे। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का भी योग बन रहा है।
मिथुन-आज आप अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे। सरकारी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। यदि आप संपत्ति की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे थे, तो आज वह सौदा पक्का हो सकता है। ध्यान रखें निजी मामलों में किसी अजनबी से सलाह लेना नुकसानदायक हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालना आपके मन को सुकून देगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।

कर्क-आज का दिन आपको सेहत को प्राथमिकता देने का संदेश दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन नकारात्मक सोच से दूर रहें। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी दूसरी जगह से बेहतर ऑफर आ सकता है। संतान के लिए किसी नए कोर्स में दाखिले की योजना बनेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि-आज का दिन नई शुरुआत और सफलता का है। धन-धान्य में वृद्धि होगी और कानूनी मामलों में जीत मिलने से मन खुश रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हैं, तो आज कोई बड़ी डील आपकी आमदनी को बढ़ा सकती है। आपके भीतर कुछ नया करने की ऊर्जा बनी रहेगी। बस ध्यान रखें कि दूसरों के मामलों में बिना जरूरत हस्तक्षेप न करें।
कन्या-व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन संयम रखें। पिता जी यदि कोई जिम्मेदारी सौंपें, तो उसमें पूरी निष्ठा दिखाएं। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। अच्छी बात यह है कि जिस भी काम में हाथ डालेंगे, अंततः सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही से बचना होगा।
तुला-आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। किसी काम में निराशा हाथ लगने से मन उदास रहेगा। बिना सोचे-समझ निवेश करने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान दें। अजनबी पर ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है। वाहन की अचानक खराबी से अतिरिक्त खर्च बढ़ने के योग हैं।
वृश्चिक-आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। पुरानी किसी गलती से सीख लेना आज आपके लिए बहुत जरूरी है। सेहत के प्रति सजग रहें। किसी दूर के रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव करने का अच्छा अवसर है।
धनु-आज मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। कामों में जल्दबाजी करने से गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे काम आएगी।
मकर-आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। कानूनी मामलों से थोड़ी चिंता हो सकती है, किसी अच्छे वकील से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। घर की जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ-आज आप थोड़े मानसिक दबाव में रह सकते हैं और आत्मविश्वास भी कमजोर महसूस होगा। यदि किसी काम को लेकर मन में संशय है, तो उसमें आगे बढ़ने से रुकना ही बेहतर रहेगा। माता जी की सेहत को लेकर सावधानी और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है।
मीन-आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। परिवार में यदि मतभेद हो, तो आप शांतिपूर्वक माहौल संभालने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी, ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि और निखरेगी और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You Might Also Like

Mahashivratri : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए महापर्व की सही पूजा-विधि और निषेध
Horoscope 2 February : कन्या के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, वृषभ की कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी
Horoscope 3 February 2026 : कन्या के लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का दिन, वृषभ के लिए उत्तम संपत्ति के संकेत
Horoscope-09-february-2026 : कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, धनु के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला दिन
Horoscope 08 February 2026 : वृषभ के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है आज का दिन, मिथुन आज अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने वाले हैं
TAGGED:आज का राशिफलराशिफल
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड

LeadStory
LeadStory
February 5, 2026
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला संबल
रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद में पाइपलाइन गैस व सीएनजी नेटवर्क की शुरुआत, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक अधोसंरचना की ओर बड़ा कदम
Horoscope 12 Febraury 2026 : वृषभ की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, मेष के घर किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?