By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: आज ‘ब्लड मून’ का इंतजार बेकार! छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायपुर में दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > आज ‘ब्लड मून’ का इंतजार बेकार! छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायपुर में दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगविशेष

आज ‘ब्लड मून’ का इंतजार बेकार! छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायपुर में दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण

LeadStory
Last updated: March 3, 2026 8:03 am
LeadStory
Published: March 3, 2026
Share
SHARE

रायपुर: आज मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी इलाकों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रग्रहण मंगलवार की शाम को शुरू होगा।

भारत में सामान्य रूप से ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट (IST) पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण का पूर्ण चरण यानी जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा, वह शाम 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

भारत में अधिकतर स्थानों पर चंद्रग्रहण का अंतिम चरण चंद्रमा के उदय के समय दिखाई देगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में ग्रहण का पूर्ण चरण भी देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण का परिमाण (Magnitude) 1.155 बताई गई है, जो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण की श्रेणी में रखता है।

यह चंद्रग्रहण केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा।

सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आने पर लगता है ग्रहण
खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डाल देती है। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया (उपछाया नहीं बल्कि मुख्य छाया) में आ जाता है, तब उसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है।

वहीं जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा छाया में आता है, तो वह आंशिक चंद्रग्रहण होता है। भारत में इससे पहले 7-8 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया था। वहीं अगला चंद्रग्रहण जो भारत में दिखाई देगा, वह 6 जुलाई 2028 को लगेगा, जो कि आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

मैग्ननिट्यूड 1.0 से ज्यादा तो पूर्ण ग्रहण
जब चंद्रग्रहण लगता है, तो वैज्ञानिक यह मापते हैं कि चंद्रमा का कितना हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (उम्ब्रा) में गया है। इसी माप को ग्रहण की परिमाण (मैग्ननिट्यूड) कहा जाता है। अगर मैग्ननिट्यूड 1.0 से कम हो यानर चंद्रमा का पूरा भाग छाया में नहीं जाता, इसे आंशिक चंद्रग्रहण कहते हैं।

1.0 के बराबर हो तो चंद्रमा ठीक-ठीक पूरी छाया में आ जाता है। और 1.0 से ज्यादा हो तो चंद्रमा पूरा का पूरा छाया में चला जाता है और कुछ हिस्सा और अंदर तक चला जाता है, इसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं।

आज के इस ग्रहण में परिमाण 1.155 है, यानी चंद्रमा का पूरा भाग तो पृथ्वी की छाया में गया ही, बल्कि उसका लगभग 15.5% अतिरिक्त हिस्सा भी पृथ्वी की गहरी छाया के भीतर चला गया। इसी वजह से यह ग्रहण स्पष्ट और पूरा पूर्ण चंद्रग्रहण माना जाता है।

ऐसे ग्रहण में चंद्रमा अक्सर तांबे या लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे आम भाषा में ब्लड मून भी कहा जाता है।

राजधानी रायपुर में 41 मिनट तक दिखेगा ग्रहण
ये पूर्ण चंद्रग्रहण छत्तीसगढ़ में सिर्फ राजधानी रायपुर दिखेगा। लेकिन पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि आंशिक अवस्था में दिखाई देगा। IMD रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में चंद्रमा के उदय के समय ग्रहण अपने अंतिम चरण में रहेगा, इसलिए यहां केवल ग्रहण का अंतिम हिस्सा ही नजर आएगा।

रायपुर में चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 07 मिनट पर होगा। जबकि चंद्रग्रहण का मुख्य चरण यानी पूर्णता (टोटैलिटी) इससे पहले ही समाप्ति की ओर होगा। ऐसे में चांद के निकलते समय उसका एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में रहेगा, जो धीरे-धीरे सामान्य रूप में लौट आएगा।

खगोलीय गणनाओं के अनुसार रायपुर में चंद्रग्रहण की दृश्य अवधि करीब 41 मिनट रहेगी। ग्रहण का आंशिक चरण शाम 6:48 बजे (18:48 IST) पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसके बाद चंद्रमा पूर्ण रूप से चमकता हुआ दिखाई देगा।

ब्लड मून नहीं दिखेगा
चंद्रोदय के समय चांद थोड़ा-सा कटा या धुंधला नजर आएगा। कुछ समय तक चंद्रमा का एक भाग छाया में रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे यह छाया हटती जाएगी। हालांकि, इस दौरान लाल रंग वाला “ब्लड मून” प्रभाव रायपुर में देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि पूर्ण चंद्रग्रहण का चरण यहां दिखाई नहीं देगा।

दरअसल, रायपुर में चंद्रमा तब उदित होगा, जब ग्रहण का अधिकांश हिस्सा पहले ही समाप्त हो चुका होगा। यही कारण है कि यहां केवल ग्रहण का अंतिम, आंशिक चरण ही दिखाई देगा।

You Might Also Like

Cg News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन
Cg News: फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार
जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक
सफलता की कहानी: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
TAGGED:Cg newsChandra Grahanlunar eclipse
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

6 Reasons Why You Should Travel with Friends

LeadStory
LeadStory
August 27, 2021
NHAI ने छत्तीसगढ़ में ₹3,147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया; रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिलेगी नई गति
Master MG300 Wireless Gaming Headset Review
प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती- 2023 – 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी
नवरात्रि पर भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: 4.95 लाख हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ रुपये ट्रांसफर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?