By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – धरसींवा में बोले मुख्यमंत्री साय
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – धरसींवा में बोले मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – धरसींवा में बोले मुख्यमंत्री साय

LeadStory
Last updated: March 3, 2026 5:46 am
LeadStory
Published: March 3, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ रंगोत्सव की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने आयोजन के लिए विधायक अनुज शर्मा का आभार जताते हुए सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व मन-मुटाव भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें जीवन में सकारात्मकता व खुशहाली को अपनाते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा और प्रदेश में इसका उत्साह अभी से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खातों में सहायता राशि अंतरित की गई है, जिससे किसानों में विशेष उत्साह है और इस बार होली अधिक उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि किसानों के खातों में सहायता राशि पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भिलाई इस्पात संयंत्र ने रचा नया कीर्तिमान: हॉट मेटल उत्पादन 6 मिलियन टन के पार
कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
एशियाई खेलों पर नजर: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमक रहीं तीरंदाज कोमालिका बारी
प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम
जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक
TAGGED:cm vishnu deo saiHoliMLA Anuj Sharma
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

LeadStory
LeadStory
March 16, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात, निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी, शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान
राजिम कुंभ में ‘हरा सोना’ का संदेश: पाम फल ने खींचा किसानों का ध्यान, आधुनिक खेती की ओर बढ़ते कदम
कुकेरा में 7 से 14 मार्च तक श्रीमद् गौ भागवत कथा का आयोजन, गौ सम्मान आव्हान अभियान को मिलेगा बढ़ावा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?