By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल

LeadStory
Last updated: April 28, 2026 12:17 pm
LeadStory
Published: April 28, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने एक सशक्त और संवेदनशील सामाजिक सुरक्षा तंत्र विकसित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में लागू योजनाएं अब जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से नजर आ रही हैं, जिससे बुजुर्गों को आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक संबल मिल रहा है।

सरल प्रक्रिया, सीधे लाभ
राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी अलग “सीनियर सिटीजन कार्ड” की आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड और अन्य वैध दस्तावेजों के माध्यम से पात्रता का सत्यापन कर सीधे लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सहज बनी है।

वृद्धाश्रम बन रहे सहारा
राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों में संचालित 27 वृद्धाश्रम निराश्रित और असहाय बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आश्रय बन चुके हैं। यहां 675 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

प्रशामक गृह में विशेष देखभाल
गंभीर रूप से बीमार और बिस्तर पर आश्रित बुजुर्गों के लिए 13 पैलिएटिव केयर (प्रशामक गृह) संचालित हैं। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बालोद, रायगढ़ और बेमेतरा में 140 वरिष्ठ नागरिक इन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं, जहां उन्हें निरंतर देखभाल और उपचार सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।

पेंशन से मिल रहा आर्थिक सहारा
सामाजिक सुरक्षा के तहत पात्र बुजुर्गों को नियमित पेंशन दी जा रही है। बीपीएल और एसईसीसी वर्ग के तहत 500 रुपये प्रतिमाह, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 680 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल रही है।

सहायक उपकरण और तीर्थ यात्रा योजना
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र और चश्मा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा योजना के माध्यम से उन्हें आध्यात्मिक और मानसिक सुकून भी मिल रहा है। वर्ष 2025-26 में 14 यात्राओं के जरिए 10,694 हितग्राहियों को लाभ मिला।

समग्र कल्याण की ओर बढ़ते कदम
राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। पेंशन, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक जुड़ाव जैसी पहलें मिलकर एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र का निर्माण कर रही हैं, जो बुजुर्गों के जीवन को अधिक सुरक्षित और गरिमामय बना रही हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात, विकास सहयोग पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
Cg News : वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय
किसानों की समृद्धि से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन
TAGGED:Cg newsSocial Security
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़वारदात

बस्तर में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल

LeadStory
LeadStory
April 7, 2026
Key Trends Developing in Global Equity Markets
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?