By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Cg News: फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > Cg News: फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार
छत्तीसगढ़

Cg News: फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार

LeadStory
Last updated: February 10, 2026 4:17 pm
LeadStory
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

रायपुर : धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी जिले में अब कृषि विविधीकरण की नई तस्वीर उभर रही है। परंपरागत धान फसल के साथ-साथ जिले के किसान तेजी से फसलचक्र परिवर्तन को अपना रहे हैं और दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाजों की खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। सरसों, चना, मक्का के साथ रागी (मंडुआ) की खेती में बढ़ती भागीदारी जिले में सकारात्मक बदलाव का स्पष्ट संकेत है। यह परिवर्तन न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक बन रहा है, बल्कि भूमि की उर्वरता संरक्षण और जल संसाधनों के संतुलित उपयोग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वर्तमान रबी मौसम में धमतरी जिले में दलहन फसलों की खेती लगभग 18,450 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही है। इसमें चना का रकबा लगभग 14,200 हेक्टेयर, अरहर 2,150 हेक्टेयर तथा मसूर करीब 2,100 हेक्टेयर है। वहीं तिलहन फसलों में सरसों किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। जिले में तिलहन फसलें लगभग 9,600 हेक्टेयर क्षेत्र में ली जा रही हैं, जिनमें 8,300 हेक्टेयर में सरसों तथा शेष 1,300 हेक्टेयर में अन्य तिलहन फसलें बोई गई हैं।
मोटे अनाजों को बढ़ावा देने की दिशा में जिले में रागी फसल की खेती विशेष रूप से प्रोत्साहित की जा रही है। कम लागत, कम पानी में तैयार होने वाली और पोषण से भरपूर रागी छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। वर्तमान में धमतरी जिले में रागी की खेती लगभग 1,250 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही है, जिसमें करीब 1,180 किसान सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी (म), भटगांव, सिरकट्टा सहित अन्य गांवों में रागी की रोपाई का कार्य प्रगति पर है। इन क्षेत्रों में महिला कृषकों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं खेतों में रागी की रोपाई कर न केवल कृषि कार्यों में योगदान दे रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है।
धमतरी जिले में फसलचक्र परिवर्तन को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इससे दलहन, तिलहन और रागी जैसी फसलों से किसानों की आय बढ़ेगी, साथ ही पोषण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। रागी जैसी पोषक फसलें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी किसानों को सक्षम बनाएंगी। महिला किसानों की भागीदारी जिले के लिए अत्यंत सराहनीय है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में धमतरी जिले को दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज उत्पादन का एक सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में ठोस प्रयास जारी रहेंगे।

You Might Also Like

खेल अधोसंरचना और अवसरों के विस्तार पर जोर, मुख्यमंत्री साय से कपिल देव की मुलाकात
Holi 2026: भद्रा और चंद्रग्रहण के प्रभाव के बाद आज रात इस समय तक कर लें होलिका दहन, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त
World Health Day 2026: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
नकली दवा मामले में बड़ी कार्रवाई: एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, आरोपी से रेस्टोरेंट में मुलाकात, स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद हुई कार्रवाई
TAGGED:cgnews
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

CG News: RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती, मान्यता रद्द करने की चेतावनी

LeadStory
LeadStory
April 7, 2026
Raigarh : ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस का पाइंटर, खुल गया देह व्यापार का अड्डा – युवक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री साय से एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, रीवा-रायपुर हवाई सेवा पर जताया आभार
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की पहली लैंडिंग नाकाम, भोपाल की वापसी उड़ान रद्द
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?