By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Bihar New CM: बिहार में बदलने वाली है सत्ता की तस्वीर; मुख्यमंत्री पद से कब हटेंगे नीतीश कुमार, नए सीएम की शपथ खरमास से पहले या बाद?
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > भारत > Bihar New CM: बिहार में बदलने वाली है सत्ता की तस्वीर; मुख्यमंत्री पद से कब हटेंगे नीतीश कुमार, नए सीएम की शपथ खरमास से पहले या बाद?
भारतसियासत

Bihar New CM: बिहार में बदलने वाली है सत्ता की तस्वीर; मुख्यमंत्री पद से कब हटेंगे नीतीश कुमार, नए सीएम की शपथ खरमास से पहले या बाद?

LeadStory
Last updated: March 5, 2026 11:24 am
LeadStory
Published: March 5, 2026
Share
SHARE

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उनका इस्तीफा कब होगा और राज्य में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कब कराया जाएगा।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले विधायक, विधान पार्षद और लोकसभा सांसद रह चुके हैं। अब वह संसद के ऊपरी सदन यानी (Rajya Sabha) राजयसभा के सदस्य बनने की तैयारी में हैं। यदि ऐसा होता है तो राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली हो जाएगी और नई सरकार के गठन का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

नामांकन के बाद भी तुरंत इस्तीफा जरूरी नहीं
जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि नामांकन के साथ ही मुख्यमंत्री पद छोड़ना अनिवार्य नहीं है। 16 मार्च को उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। मौजूदा राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल तक है, इसलिए तकनीकी रूप से वह इस अवधि तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

भाजपा जल्दी फैसला चाह सकती है
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि बीजेपी (Bharatiya Janata Party) राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहेगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा का प्रयास होगा कि नई सरकार का गठन जल्द हो, ताकि राजनीतिक स्थिति में कोई उलटफेर न हो।

बताया जा रहा है कि नई व्यवस्था में भाजपा का मुख्यमंत्री और Janata Dal (United) के दो उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। ऐसे में भाजपा चाह सकती है कि 15 मार्च से शुरू होने वाले खरमास से पहले ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

नीतीश कुमार ने क्या कहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशकों से लोगों का जो भरोसा और समर्थन उन्हें मिला, उसी के बल पर उन्होंने बिहार की सेवा की है। उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के सदस्य भी बनें।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि चाहे वह किसी भी भूमिका में हों, बिहार के विकास और जनता के साथ उनका रिश्ता आगे भी बना रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

इस बीच बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार कब इस्तीफा देते हैं और राज्य को नया मुख्यमंत्री कब मिलता है।

You Might Also Like

प्रो. मनोज दयाल बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति, नियुक्ति का आदेश जारी
News : जून में सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज
महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहें : सीएम साय
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 13 साल से कोमा में युवक को पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति
TAGGED:Bihar CMBihar newsnitish kumar
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगहेल्थ

खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बता कर निजी अस्पतालों से कर रहा था वसूली, स्वास्थ्य सचिव ने कमिश्नर को पत्र लिखकर की शिकायत

LeadStory
LeadStory
April 1, 2026
रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई गईं दो जिंदगियां, सुनील कुमार का अंगदान बना मिसाल
Share Market Today : ट्रंप की टैरिफ राहत से भारतीय शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 2500 और निफ्टी 700 अंक उछला
6G के भविष्य की दिशा तय करेगा भारत: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताए चार प्रमुख स्तंभ
रायपुर के पूर्व एसपी IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CISF में बने DIG
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?