By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा – होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा – होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है
छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा – होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है

LeadStory
Last updated: March 3, 2026 7:02 am
LeadStory
Published: March 3, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पावन अवसर है। यह पर्व हमें गिले-शिकवे भुलाकर संबंधों को नए सिरे से सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की गौरवशाली परंपरा रही है। क्लब वर्षों से होली मिलन और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता आया है, जो आगे भी निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि यह उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।

समारोह के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अनूठे अंदाज में स्वागत किया। उन्हें मिर्ची की माला पहनाई गई और त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने होली विशेषांक ‘नानसेंस टाइम्स’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने बजाया नगाड़ा, रंगों के उल्लास में झूमे पत्रकार
कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह का माहौल बन गया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं नगाड़ा बजाकर उत्सव का जोश बढ़ाया। नगाड़े की थाप पर उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने तालियों से स्वागत किया और पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर मुख्यमंत्री ने पत्रकार साथियों के साथ फाग गीतों और उत्सव में सहभागिता की। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार पंकज झा, सलाहकार आर कृष्णा दास, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अन्य पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के प्रमुख फैसले: UCC समिति गठन, महिलाओं को रजिस्ट्रेशन में 50% छूट समेत कई अहम निर्णय
दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
एशियाई खेलों पर नजर: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमक रहीं तीरंदाज कोमालिका बारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ, देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ
रायपुर में IAF के विंग कमांडर की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले विपुल यादव
TAGGED:cm vishnu deo saiHoliraipur press club
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Cg News: दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल

LeadStory
LeadStory
February 11, 2026
CG News: RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती, मान्यता रद्द करने की चेतावनी
Cybet Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी सफलता: Winmate ऐप से साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?