By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बस्तर पंडुम 2026: मंत्रमुग्ध हुए अमित शाह – बच्चों की प्रस्तुति से लेकर जनजातीय विरासत तक, बस्तर की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बस्तर पंडुम 2026: मंत्रमुग्ध हुए अमित शाह – बच्चों की प्रस्तुति से लेकर जनजातीय विरासत तक, बस्तर की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

बस्तर पंडुम 2026: मंत्रमुग्ध हुए अमित शाह – बच्चों की प्रस्तुति से लेकर जनजातीय विरासत तक, बस्तर की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

LeadStory
Last updated: February 9, 2026 9:17 am
LeadStory
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

जगदलपुर: संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह ने बस्तर की संस्कृति, कला और जनजातीय विरासत का अनूठा वैभव एक ही मंच पर समेट लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बच्चों की प्रस्तुति और जनजातीय प्रदर्शनी से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कई बार तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

समारोह में जब हजारों स्कूली बच्चों ने स्वागत में प्रस्तुत किया गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में”, पूरा लालबाग मैदान रोमांचित हो उठा। हिंदी और हल्बी में रचा गया यह गीत बादल अकादमी और दायरा बैंड की प्रस्तुति के साथ और भी मनमोहक बन गया। बच्चों की अनुशासित और भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर केंद्रीय गृह मंत्री भी भावुक हो उठे और मंच से खड़े होकर तालियां बजाईं।

बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मलखंभ प्रदर्शन ने भी जनसमूह की खूब वाहवाही लूटी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों की हौसला-अफजाई की।

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने जनजातीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ढोकरा शिल्प, बांस एवं लौह कला, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, जनजातीय वेशभूषा, आभूषण और चित्रकला जैसी समृद्ध परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई थी। उन्होंने कहा कि- “बस्तर की संस्कृति भारत की आत्मा का जीवंत स्वरूप है”।

प्रदर्शनी में दंडामी माड़िया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा और हल्बा जनजातियों की पारंपरिक जीवनशैली और लोककला ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय औषधियों का लाइव प्रदर्शन और पारंपरिक व्यंजन—जोंधरी लाई के लड्डू, चापड़ा चटनी, मंडिया पेज, कुल्थी दाल, पान बोबो, आमट, तीखुर तथा पारंपरिक लांदा-सल्फी पेय पदार्थ—लोगों को बस्तर की विशिष्ट भोजन संस्कृति से रूबरू कराते रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। समापन अवसर पर अमित शाह ने बस्तर पंडुम की 12 विधाओं के विजेता दलों से भेंटकर उन्हें बधाई दी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय बसना में आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में होंगे शामिल, प्रतिनिधियों ने दिया आमंत्रण
उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला संबल
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के प्रमुख फैसले: UCC समिति गठन, महिलाओं को रजिस्ट्रेशन में 50% छूट समेत कई अहम निर्णय
आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘न्योता भोज’ अभियान बना जनभागीदारी का मजबूत माध्यम, 1.83 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला लाभ
छत्तीसगढ़ की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
TAGGED:amit sahBaster Pandum 2026Cg news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगभारत

बस्तर में प्रसारण क्षमता बढ़ेगी: 39.70 करोड़ रुपये से चार नए एफएम ट्रांसमीटर लगाने को केंद्र की मंजूरी

LeadStory
LeadStory
March 11, 2026
Cg News: प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 16 फरवरी 
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
किसानों की समृद्धि से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?