By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या: प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या: प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़वारदात

जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या: प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 गिरफ्तार

LeadStory
Last updated: March 10, 2026 7:28 am
LeadStory
Published: March 10, 2026
Share
SHARE

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद का बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बच्चा नहीं होने और जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति, सौतन, देवर और देवरानी ने मिलकर महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा की है। जानकारी के मुताबिक 6 मार्च 2026 को गोईदी बाई घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। मृतका के भाई सहलू राम ने थाने पहुंचकर बहन की मौत की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच में सामने आई हैवानियत
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को महिला के शरीर और आसपास खून के निशान मिले। साथ ही प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान पाए गए। संदेह के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि महिला की मौत प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है।

पति ने रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका के पति ठूपन राम ने दूसरी शादी फुला बाई से कर ली थी। पहली पत्नी गोईदी बाई और उसकी सौतन के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। 5 मार्च की दोपहर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद पति ठूपन राम बहाने से गोईदी बाई को खेत की झोपड़ी में ले गया।

वहां पहले से उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, चचेरा भाई सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई मौजूद थे। चारों ने मिलकर महिला को शराब पिलाई और फिर उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।

चारों ने मिलकर किया कत्ल
आरोप है कि सुनील राम ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पति और सौतन ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। इसी दौरान सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई ने लकड़ी का डंडा महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढक दिया, ताकि किसी को शक न हो।

हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि जादू-टोना के शक और पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार जशपुर जिले में पिछले 6 महीनों में जादू-टोना के शक में हत्या का यह दूसरा मामला है।

You Might Also Like

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने रायपुर में Chhattisgarh @ 25: Shifting the Lens पुस्तक पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव को संबोधित किया
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत किए 708 करोड़ रुपए
Cg News: दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल
सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल LPG कोटा, होटल-रेस्टोरेंट को अब ज्यादा गैस
मुख्यमंत्री साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा की
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

Key Trends Developing in Global Equity Markets

LeadStory
LeadStory
August 29, 2021
नवरात्रि पर भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: 4.95 लाख हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Horoscope : धनु को परिवार के किसी सदस्य से गुड न्यूज मिल सकती है, मिथुन राशि के व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे
“सबका साथ, सबका विकास– जन आकांक्षाओं की पूर्ति” …. पढ़िए पोस्ट- बजट वेबिनार में प्रधानमंत्री का विशेष संबोधन
राज्यसभा चुनाव की घोषणा: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान, छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?