By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Raigarh : ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस का पाइंटर, खुल गया देह व्यापार का अड्डा – युवक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > वारदात > Raigarh : ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस का पाइंटर, खुल गया देह व्यापार का अड्डा – युवक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
वारदात

Raigarh : ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस का पाइंटर, खुल गया देह व्यापार का अड्डा – युवक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

LeadStory
Last updated: February 4, 2026 9:15 am
LeadStory
Published: February 4, 2026
Share
SHARE

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवा नगर इलाके में पुलिस ने देर रात रेड कर एक युवक और तीन युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राहकों की मांग पर बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार संचालित कर रहा था।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पूरी योजना के साथ दबिश दी।

ग्राहक बनकर भेजा गया पाइंटर, फिर मारी गई रेड
पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर तय रकम के साथ मकान भेजा। जैसे ही पाइंटर से संकेत मिला, पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी और देह व्यापार के लिए लाई गई दो अन्य महिलाएं मौजूद मिलीं।

नकदी, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी और विवो) और 2000 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपी राहुल ने स्वीकार किया कि वह अपनी महिला सहयोगी के साथ मिलकर लंबे समय से अवैध देह व्यापार चला रहा था और इससे मोटी कमाई कर रहा था।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना कोतवाली में आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
राहुल कुमार यादव, पिता सुरेश यादव, उम्र 26 वर्ष
निवासी – नई बैरहना, इलाहाबाद (उ.प्र.), हाल मुकाम – केंवटापारा, शिवा नगर, रायगढ़
एक अन्य महिला आरोपी

जब्त सामग्री
नकद 2000 रुपये, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, देह व्यापार और कबाड़ जैसे किसी भी अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से निर्भय होकर सूचना देने की अपील की है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित कोतवाली पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

सचिन तेंदुलकर के बस्तर दौरे से खेल क्रांति की नई शुरुआत, युवाओं को मिला बड़ा प्रेरणा संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मर्डर का खुलासा: गाड़ी रिपेयरिंग के पैसों को लेकर युवक ने कर दी दोस्त की हत्या, CCTV से पकड़ाया आरोपी
मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या: प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 गिरफ्तार
Cg News: रायपुर कलेक्टर का मंदिर हसौद नगर पालिका में औचक निरीक्षण, अध्यक्ष ने उठाए गंभीर मुद्दे
TAGGED:Cg newsRAIGARH NEWS
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

How to Take the Perfect Instagram Selfie: Dos & Don’ts

LeadStory
LeadStory
October 1, 2021
Cg News : वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय
राज्य के सिंचाई जलाशयों में अभी 67 प्रतिशत से अधिक जल भराव, पिछले दो सालों की तुलना में जल उपलब्धता की स्थिति काफी बेहतर
कथा से पहले ‘क्लेश’: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में बवाल, बसंत अग्रवाल की किरकिरी; कोरबा में मारपीट के पीछे गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई उजागर
Cg News: दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?