By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Korba News: न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड में सनसनी: ‘गोद में शव, होंठों पर गाना और हाथ में सिगरेट’ — कोर्ट में गवाह का खौफनाक खुलासा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड में सनसनी: ‘गोद में शव, होंठों पर गाना और हाथ में सिगरेट’ — कोर्ट में गवाह का खौफनाक खुलासा
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगवारदात

Korba News: न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड में सनसनी: ‘गोद में शव, होंठों पर गाना और हाथ में सिगरेट’ — कोर्ट में गवाह का खौफनाक खुलासा

LeadStory
Last updated: February 12, 2026 7:48 am
LeadStory
Published: February 12, 2026
Share
SHARE

कोरबा: न्यूज एंकर सलमा सुल्तान हत्याकांड की सुनवाई के दौरान विशेष सत्र न्यायालय में ऐसा बयान सामने आया, जिसने पूरे कोर्टरूम को सन्न कर दिया। वर्ष 2018 में हुई इस चर्चित हत्या मामले में पेश चश्मदीद गवाह ने जिम ट्रेनर मधुर साहू पर न सिर्फ बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया, बल्कि हत्या के बाद उसके कथित व्यवहार को भी बेहद भयावह बताया।

गवाह (काल्पनिक नाम डिंपल सिंह) ने अदालत में कहा कि सलमा की हत्या के बाद मधुर साहू शव को बाएं हाथ से गोद में लेकर दाएं हाथ से सिगरेट पीते हुए ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं’ गाना गा रहा था। गवाह के मुताबिक यह गीत सलमा का पसंदीदा था। इस बयान ने अदालत में मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

गवाह ने बताया कि वह उस समय प्रोटीन वर्ल्ड जिम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती थी। उसने कोर्ट में स्वीकार किया कि मधुर साहू ने उसे भी अपने प्रेमजाल में फंसाया था। लेकिन जब उसने कंप्यूटर में अन्य युवतियों के साथ मधुर की आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं, तो उसने संबंध तोड़ने की कोशिश की। आरोप है कि मधुर ने उसे बदनाम करने और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया।

गवाही के दौरान यह भी सामने आया कि सलमा सुल्तान और मधुर साहू शारदा विहार स्थित घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सलमा को मधुर की गतिविधियों पर संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना के दिन का जिक्र करते हुए गवाह ने बताया कि जब वह और एक अन्य महिला कर्मचारी (काल्पनिक नाम विमला) कमरे से बाहर आईं, तो उन्होंने देखा कि मधुर साहू सलमा के ऊपर बैठकर उसका गला दबा रहा था, जबकि कौशल श्रीवास तकिए से उसका मुंह दबाए हुए था। डर के कारण वह बाहर भागना चाहती थी, लेकिन उसे धमकाकर रोक लिया गया। इसके बाद दोनों युवतियों को कथित रूप से सबूत मिटाने में भी इस्तेमाल किया गया।

मामले में मधुर साहू, कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि हत्या के बाद शव को पहले एक स्थान पर दफनाया गया और बाद में दर्री-कोरबा मार्ग स्थित भवानी मंदिर के पास सड़क किनारे दफना दिया गया। वर्ष 2023 में फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान दफन शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सलमा सुल्तान के रूप में हुई।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी ट्रायल लंबित रहने के आधार पर आरोपितों को जमानत मिल चुकी है। विशेष लोक अभियोजक सुनील सोनवानी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं हो पाए थे, लेकिन अब सुनवाई के दौरान मजबूत सबूत और गवाहियां अदालत में रखी जा रही हैं।

अब इस बहुचर्चित हत्याकांड में चश्मदीद गवाह की गवाही को निर्णायक माना जा रहा है। अदालत में आगे की सुनवाई के साथ यह तय होगा कि सलमा सुल्तान को न्याय कब और कैसे मिलेगा।

You Might Also Like

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा आदेश: सरकारी कर्मचारियों को राजनीति से दूर रहने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल
TAGGED:Cg newskorba news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

LeadStory
LeadStory
March 16, 2026
राज्यसभा चुनाव की घोषणा: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान, छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल
संसद में पीएम मोदी ने कहा – बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है
भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
AUS vs ZIM Today Match Highlights: टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?