By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: कम लागत में ज्यादा मुनाफा: उन्नत तकनीक से गेहूं की खेती ने बदली किसान की तस्वीर
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > कम लागत में ज्यादा मुनाफा: उन्नत तकनीक से गेहूं की खेती ने बदली किसान की तस्वीर
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

कम लागत में ज्यादा मुनाफा: उन्नत तकनीक से गेहूं की खेती ने बदली किसान की तस्वीर

LeadStory
Last updated: March 2, 2026 5:09 am
LeadStory
Published: March 2, 2026
Share
SHARE

जशपुरनगर: परंपरागत खेती की तुलना में उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन कर किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाते हुए किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बोखी निवासी 60 वर्षीय किसान श्री गणेश राम यादव ने बताया कि वे पहले पारंपरिक देशी विधि से खेती करते थे, जिससे प्रति एकड़ मात्र 4 से 5 हजार रुपये शुद्ध आय होती थी। इस वर्ष उन्होंने एसएमएसपी योजना के अंतर्गत 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत तकनीक से गेहूं की किस्म GW-322 बोई।

उन्नत तकनीकी पद्धति अपनाने से उन्हें प्रति एकड़ 7 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ और लगभग 16 हजार रुपये की शुद्ध आय हुई। यह आय पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक है।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी फरसाबहार श्रीमती शशिप्रभा भोय ने किसानों को उन्नत तकनीक से खेती के लिए प्रेरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए। फसल प्रदर्शन को देखकर क्षेत्र के अन्य किसान भी आगामी वर्ष में उन्नत तकनीकी विधि अपनाने के लिए उत्साहित हैं।

किसान गणेश राम यादव ने कहा कि वे अगले वर्ष अधिक क्षेत्र में उन्नत तकनीक से गेहूं की खेती करेंगे और अन्य किसानों को भी इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्नत कृषि तकनीक के माध्यम से क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह पहल एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है।

You Might Also Like

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा, हर घर पहुंचा नल जल
कालीबाड़ी– नेहरू नगर में सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार
बस्तर में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल
प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम
TAGGED:Cg newsJashpur news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगभारत

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत को चिह्नित करते हुए ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन किया

LeadStory
LeadStory
February 22, 2026
सरगुजा में 16 लोगों की ‘घर वापसी’: 3 परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म, 5 साल पहले चंगाई सभा में बने थे ईसाई
केन्द्रीय गृह अमित शाह ने रायपुर में Chhattisgarh @ 25: Shifting the Lens पुस्तक पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव को संबोधित किया
Cg News: ‘बस्तर पंडुम’ ने बस्तर के खान-पान, नृत्य सहित 12 विधाओं को समाहित कर यहाँ की संस्कृति को पुनर्जीवित किया- अमित शाह
Horoscope 2 February : कन्या के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, वृषभ की कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?