By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Rajim Kumbh: 9000 फीट पर गूंजा राजिम कुंभ का संदेश, बर्फीली वादियों में खेमराज ने लहराया तिरंगा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > Rajim Kumbh: 9000 फीट पर गूंजा राजिम कुंभ का संदेश, बर्फीली वादियों में खेमराज ने लहराया तिरंगा
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगभारत

Rajim Kumbh: 9000 फीट पर गूंजा राजिम कुंभ का संदेश, बर्फीली वादियों में खेमराज ने लहराया तिरंगा

LeadStory
Last updated: February 13, 2026 5:22 am
LeadStory
Published: February 13, 2026
Share
SHARE

रायपुर: आस्था, साहस और संकल्प का अद्भुत संगम तब देखने को मिला जब गरियाबंद जिले के ग्राम पोंड़ निवासी युवा पर्वतारोही खेमराज साहू ने हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का प्रचार कर प्रदेश का मान बढ़ाया। माइनस 6 डिग्री तापमान और सीने तक जमी बर्फ के बीच उन्होंने तिरंगा फहराते हुए मेले का संदेश दुनिया तक पहुंचाया।

खेमराज साहू ने Himachal Pradesh के कुल्लू जिले स्थित Solang Valley से Patalsu Peak ट्रैक के दौरान यह साहसिक अभियान पूरा किया। उल्लेखनीय है कि पतालसू पीक की कुल ऊंचाई लगभग 13,900 फीट है। हालांकि 3 फरवरी 2026 को अत्यधिक बर्फबारी और खराब मौसम के चलते कुल्लू जिला प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद खेमराज और उनकी टीम ने एडवेंचर वैली के प्रशिक्षु माउंटेनियर के मार्गदर्शन में वैकल्पिक मार्ग से ट्रैकिंग का प्रयास किया।

निर्धारित रास्ते पर 8 से 10 फीट तक जमी बर्फ और फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच टीम ने सोलंग वैली से शगाडुग के जंगलों के रास्ते आगे बढ़ने का निर्णय लिया। कठिन मौसम, तेज हवाओं और लगातार गिरती बर्फ के बीच लगभग 9000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर खेमराज साहू ने तिरंगा और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाप्रति के साथ राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का संदेश प्रदर्शित किया।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ के नितेश अग्रवाल (राजनांदगांव) तथा ओडिशा की प्रवासिनी सहित अन्य साथी भी शामिल रहे। सभी ने विषम परिस्थितियों में टीम भावना और साहस का परिचय दिया।

खेमराज साहू पूर्व में वर्ष 2023 में Kedarkantha (12,500 फीट), Uttarakhand में भी ट्रैकिंग कर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके साहसिक अभियानों के लिए उनका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के प्रचार का यह अनोखा प्रयास न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि यह युवाओं को साहसिक खेलों की ओर प्रेरित करने का भी संदेश देता है। खेमराज साहू की इस उपलब्धि से गरियाबंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्व और उत्साह का माहौल है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल
कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
राज्यसभा चुनाव की घोषणा: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान, छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल
आज ‘ब्लड मून’ का इंतजार बेकार! छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायपुर में दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण
मर्डर का खुलासा: गाड़ी रिपेयरिंग के पैसों को लेकर युवक ने कर दी दोस्त की हत्या, CCTV से पकड़ाया आरोपी
TAGGED:Cg newsHimachal PradeshRajim Kumbh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

18 Top Fall Fashion Trends from New York Fashion

LeadStory
LeadStory
September 9, 2021
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की पहली लैंडिंग नाकाम, भोपाल की वापसी उड़ान रद्द
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने फिर बनाया फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार
What You Need to Know about Covid Delta Variant
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?