By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: मुख्यमंत्री साय ने 10 रुपये की टिकट लेकर लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद, मयाली नेचर कैंप में युवाओं के लिए रोजगार का संदेश
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री साय ने 10 रुपये की टिकट लेकर लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद, मयाली नेचर कैंप में युवाओं के लिए रोजगार का संदेश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने 10 रुपये की टिकट लेकर लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद, मयाली नेचर कैंप में युवाओं के लिए रोजगार का संदेश

LeadStory
Last updated: February 5, 2026 10:03 am
LeadStory
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अलग और प्रेरक अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में 10 रुपये की टिकट कटाकर प्रवेश किया और वहां उपलब्ध साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश करना नियमों के पालन और समानता का सशक्त संदेश माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। प्रकृति आधारित पर्यटन न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में आजीविका के नए साधन भी उपलब्ध कराता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में विकसित अधोसंरचनाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे पर्यटन स्थल राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

चार नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप में एटीवी बाइक स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। उन्होंने बैलून शूटिंग में सटीक निशाना साधते हुए इस खेल का शुभारंभ किया। आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर और माउंटेन साइक्लिंग में स्वयं साइकिल चलाकर उन्होंने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके साथ ही वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का भी उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने वॉल क्लाइंबिंग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री बॉक्स क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आए और आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया, जहां वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस और उनके औषधीय महत्व की जानकारी दी।

You Might Also Like

बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर की भिलाई रेलवे स्टेशन की तस्वीर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ कायाकल्प
छत्तीसगढ़ में तीन दिन, सुरक्षा से संस्कृति तक फोकस – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अहम दौरा
Cg News: शिक्षा और ज्ञान को नई उड़ान, धमतरी में बनेगा अत्याधुनिक 500 सीटर नालंदा परिसर
जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
TAGGED:Cg newsCM Vishnudeo Sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला संबल

LeadStory
LeadStory
February 18, 2026
Cg News : व्यक्तिगत दुर्घटना पर 1.25 करोड़ रूपए का बीमा कवर, हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़ रूपए, बिटिया की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी लाभ
CBSE 10th Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, पास प्रतिशत में सुधार
विधानसभा में बदली तस्वीर: 120 पूर्व नक्सलियों ने दर्शक दीर्घा से देखी सदन की कार्यवाही, पुनर्वास नीति पर विस्तृत चर्चा
संसद में पीएम मोदी ने कहा – बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?