By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़विशेष

बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

LeadStory
Last updated: March 12, 2026 7:18 am
LeadStory
Published: March 12, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अब बस्तर में बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में 3.29 करोड़ रुपये के इनामी 108 सशस्त्र माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बस्तर में शांति, सुशासन और विकास की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादी कैडरों में 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं। यह दर्शाता है कि बस्तर के लोगों में अब विकास और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों तथा बस्तर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण बड़ी संख्या में माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। इससे बस्तर में शांति का वातावरण मजबूत हो रहा है और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों के साहस, प्रशासन के प्रयासों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग अब भय और हिंसा से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय करते हुए नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और विकसित बनाना है। इसके लिए सुरक्षा, विकास और विश्वास—इन तीनों मोर्चों पर लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भयमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का अटल संकल्प है।

You Might Also Like

खरोरा स्थित वचन डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रबंधन विद्यार्थियों ने सीखी दुग्ध उत्पादन से मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया
Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
रायपुर तहसील ऑफिस में वकीलों का बवाल, नकल कॉपी को लेकर हंगामा; मंत्री वर्मा पर भी लगाए गंभीर आरोप
खेल अधोसंरचना और अवसरों के विस्तार पर जोर, मुख्यमंत्री साय से कपिल देव की मुलाकात
छत्तीसगढ़ की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
TAGGED:bastar newscm vishnu deo sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

10 Places You Can’t Miss If It’s Your First Time in European

LeadStory
LeadStory
September 2, 2021
CG बिग ब्रेकिंग: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 14 FIR के बीच मिली जमानत
तिहाड़ की सलाखों से सुनहरा मोड़: ‘छोटा डॉन’ की किस्मत बदलेगी? राजपाल यादव को मिली बड़ी डील
राज्यपाल रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर समाज से की मुलाकात, परंपराओं और संस्कृति को सहेजने का दिया संदेश
6G के भविष्य की दिशा तय करेगा भारत: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताए चार प्रमुख स्तंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?