By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बिहान से बदली रत्ना की जिंदगी: फूलों की खेती से बनीं आत्मनिर्भर, ड्रिप तकनीक से मिल रहा बेहतर मुनाफा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बिहान से बदली रत्ना की जिंदगी: फूलों की खेती से बनीं आत्मनिर्भर, ड्रिप तकनीक से मिल रहा बेहतर मुनाफा
छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

बिहान से बदली रत्ना की जिंदगी: फूलों की खेती से बनीं आत्मनिर्भर, ड्रिप तकनीक से मिल रहा बेहतर मुनाफा

LeadStory
Last updated: March 6, 2026 7:14 am
LeadStory
Published: March 6, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की बिहान (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इसी योजना से जुड़कर डिगमा की निवासी श्रीमती रत्ना मजुमदार ने फूलों की खेती को सफल व्यवसाय में बदल दिया है और आज वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

रत्ना मजुमदार बताती हैं कि उनके ससुर पहले छोटे स्तर पर पारंपरिक तरीके से फूलों की खेती करते थे। लेकिन जब वे ‘माँ महामाया’ स्व-सहायता समूह से जुड़ीं तो उन्होंने इस कार्य को बड़े पैमाने पर करने का फैसला किया। समूह के माध्यम से उन्हें एक लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने एक एकड़ जमीन में आधुनिक तकनीक के साथ फूलों की खेती शुरू की। आज उनका यह काम बढ़कर दो एकड़ तक पहुंच गया है।

ड्रिप तकनीक से बढ़ी उत्पादन क्षमता
रत्ना ने खेती में ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) तकनीक अपनाई है, जिससे पानी की बचत के साथ उत्पादन भी बेहतर हो रहा है। उन्होंने बताया कि उन्नत किस्म के पौधे वे कोलकाता से मंगवाती हैं, जो करीब 24 दिनों में फूल देना शुरू कर देते हैं और लगभग तीन महीने तक लगातार उत्पादन देते हैं।

वर्तमान में वे गेंदा फूल की लाल, नारंगी और पीली किस्मों की खेती कर रही हैं। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में चेरी की खेती भी करती हैं।

त्योहारों में मिल रहा अच्छा दाम
रत्ना बताती हैं कि नवरात्रि, महाशिवरात्रि, रामनवमी और दीपावली जैसे त्योहारों में फूलों की मांग बढ़ जाती है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है। खेती से होने वाले मुनाफे से उन्होंने स्व-सहायता समूह से लिया गया ऋण भी समय पर चुका दिया है और अब उसी मुनाफे को खेती के विस्तार में लगा रही हैं।

योजनाओं से मिला आत्मनिर्भर बनने का मौका
रत्ना अपनी सफलता का श्रेय विष्णु देव साय और नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को देती हैं। उनका कहना है कि बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

आज रत्ना मजुमदार न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

You Might Also Like

रायपुर में GST का बड़ा शिकंजा: चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, टैक्स चोरी के संकेत मिले
दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, बड़े राज्यों की राष्ट्रीय रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
स्वर्ण मंदिर की आध्यात्मिक शांति से जलियांवाला बाग की शहादत तक: अमृतसर की गलियों में छत्तीसगढ़ी पत्रकारों ने महसूस किया इतिहास का अनकहा दर्द
डैम की सैर बनी दहशत की रात: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बनाकर 5 घंटे तक किया ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार
TAGGED:Cg newsflower farming
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आस्था

Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन

LeadStory
LeadStory
February 5, 2026
प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती- 2023 – 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी
Viral News : दूल्हे का डिजिटल जुगाड़ वायरल: शादी कार्ड में जोड़ा QR कोड, मेहमान ऑनलाइन भेज रहे शगुन
मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाया रंगोत्सव
बिहान से बदली रत्ना की जिंदगी: फूलों की खेती से बनीं आत्मनिर्भर, ड्रिप तकनीक से मिल रहा बेहतर मुनाफा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?