By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
छत्तीसगढ़

Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ

LeadStory
Last updated: February 9, 2026 4:54 pm
LeadStory
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

रायपुर : भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा देशभर में वित्तीय साक्षरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष आयोजित किए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह (Financial Literacy Week – FLW) के अंतर्गत वर्ष 2026 के ग्यारहवें संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष एफएलडब्ल्यू 2026 का आयोजन 9 से 13 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।

एफएलडब्ल्यू 2026 का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ संजय मल्होत्रा, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मुंबई में किया गया। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” रखी गई है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बैंकिंग प्रणाली के प्रति जागरूक करना है।

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का राज्य स्तरीय उद्घाटन आज रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केवाईसी की मूल अवधारणा, केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री, तथा खाता स्वच्छता एवं वित्तीय अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण उप-विषयों पर आधारित चार जागरूकता पोस्टर जारी किए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि अद्यतन केवाईसी न केवल वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि धोखाधड़ी की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विषय-आधारित मल्टीमीडिया जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा। साथ ही, बैंकों को अपने ग्राहकों के बीच केवाईसी, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई का रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय पूरे राज्य में वरिष्ठ नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम स्तरीय उद्यमियों, व्यावसायिक संवाददाताओं, पुलिस अधिकारियों, कॉलेज छात्रों एवं अन्य हितधारकों के साथ विशेष वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके।

इस अवसर पर रीनी अजित, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, छत्तीसगढ़; ध्रुव गुप्ता (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक सहित आरबीआई, नाबार्ड, भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन के संस्थागत वित्त संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के नियंत्रक तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत किए 708 करोड़ रुपए
दो घूंट शराब के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव टंकी में छिपाया… फिर खाई बिरयानी और कंबल तानकर ली गहरी नींद, सॉल्व हुई मर्डर मिस्ट्री!
दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप: व्हाट्सएप पर रात में वायरल हुए सवाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
TAGGED:Cg newsKycSafe banking
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

Apple iMac M1 Review: the All-In-One for Almost Everyone

9.4 out of 10Good Choose
Employment : बिना परीक्षा इंडियन बैंक में क्लर्क बनने का मौका, स्पोर्ट्स कोटा भर्ती जारी — ऐसे करें अप्लाई
कम लागत में ज्यादा मुनाफा: उन्नत तकनीक से गेहूं की खेती ने बदली किसान की तस्वीर
Share Market Today : ट्रंप की टैरिफ राहत से भारतीय शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 2500 और निफ्टी 700 अंक उछला
प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती- 2023 – 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?