By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बाबा गुरु घासीदास के संदेश पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बाबा गुरु घासीदास के संदेश पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

बाबा गुरु घासीदास के संदेश पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

LeadStory
Last updated: February 22, 2026 3:57 pm
LeadStory
Published: February 22, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित तीन दिवसीय संत समागम एवं गुरु दर्शन मेले में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरुगद्दी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश मानवता, समरसता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी का सतत विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विशाल जैतखाम के निर्माण से लेकर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तक अनेक कार्य यहां किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा मेले के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड को स्वयं स्कैन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। उनके हाथों प्रसाद ग्रहण कर स्थानीय श्रद्धालु और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उत्साहित नजर आईं।

गौरतलब है कि गिरौदपुरी में आयोजित संत समागम एवं गुरु दर्शन मेला 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रदेश सहित देश-विदेश से सतनाम पंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे हैं।

इस अवसर पर धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

You Might Also Like

राज्य के सिंचाई जलाशयों में अभी 67 प्रतिशत से अधिक जल भराव, पिछले दो सालों की तुलना में जल उपलब्धता की स्थिति काफी बेहतर
CG News : छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान- चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण
पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहें : सीएम साय
नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण, पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधार
खेल अधोसंरचना और अवसरों के विस्तार पर जोर, मुख्यमंत्री साय से कपिल देव की मुलाकात
TAGGED:Cg newscm vishnu deo sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Mainpat Mahotsav 2026: छत्तीसगढ़ का शिमला होगा गुलजार, मैनपाट महोत्सव में सितारों की चमक, सीएम साय करेंगे आगाज

LeadStory
LeadStory
February 11, 2026
रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई गईं दो जिंदगियां, सुनील कुमार का अंगदान बना मिसाल
मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिली नई उम्मीद, आयुष्मान कार्ड से मिलेगा लाखों तक मुफ्त इलाज
CG News : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के मध्य 10 फरवरी को एमओयू
6 Reasons Why You Should Travel with Friends
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?