By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: घर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप: अकेले देखकर छेड़ने लगे, जबरदस्ती दुष्कर्म किया; दूर से साथी वारदात देखते रहे; 9 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > घर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप: अकेले देखकर छेड़ने लगे, जबरदस्ती दुष्कर्म किया; दूर से साथी वारदात देखते रहे; 9 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

घर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप: अकेले देखकर छेड़ने लगे, जबरदस्ती दुष्कर्म किया; दूर से साथी वारदात देखते रहे; 9 आरोपी गिरफ्तार

LeadStory
Last updated: February 22, 2026 4:09 pm
LeadStory
Published: February 22, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 बहनें मेहमान बनकर अपने चाचा के घर आई थी। 17 फरवरी को दोनों वापस अपने गांव लौट रही थी, तभी चौक में 9 बदमाश खड़े थे, जो नशा कर रहे थे। दोनों लड़कियों को अकेले देख उनकी नियत बिगड़ गई।

बदमाशों ने बहनों से सड़क पर ही छेड़छेड़ करना शुरू कर दिया और घेर लिया। बड़ी बहन बचकर भाग निकली। मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा (23) और एक नाबालिग ने छोटी बहन को पकड़ लिया। उसे कुछ दूर ले गए। मना करने पर जबरन जमीन पर पटका और रेप किया। अन्य 7 आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर वारदात देख रहे थे।

पीड़िता ने 2 दिन बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई। गांव में हल्ला होते ही मामले को दबाने के लिए आरोपियों ने परिजनों को पैसे का ऑफर दिया और थाने जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चाचा को आता देख भागे आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 35 वर्षीय भतीजी और 13 वर्षीय बेटी बहन के घर मेहमान थी। 17 फरवरी को अपने गांव लौट रही थीं।

शाम के समय रास्ते में एक चौक के पास नौ युवकों ने दोनों के साथ छेड़छाड़ की। भतीजी घर भागी और अपने चाचा को जानकारी दी। जिसके बाद वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उन्हें आता देख सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद वे अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर ले आए।

2 दिन बाद बच्ची ने बताई आपबीती
दो दिन बाद नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन एक आरोपी लड़का उसे कुछ दूर ले गया। मना करने के बावजूद उसने जबरन जमीन पर पटक कर दुष्कर्म किया। अन्य आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर घटना देख रहे थे।

मामले को दबाने परिजनों को पैसे ऑफर किए
वारदात की जानकारी गांव में फैलने पर आरोपियों ने पैसे देकर मामले को दबाने और थाने न जाने की धमकी दी थी। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी गई थी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
नारायणपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137, 87, 96, 64, 65(1), 70(1), 70(2), 127(2), 351(2) समेत पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

चार विशेष टीमों ने कुछ घंटों में पकड़े आरोपी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल चार विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी नौ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है।

You Might Also Like

महासमुंद में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 73 लाख के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार
गोपनीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, गांवों में बिताया समय… जानिए क्यों
Breaking: CBI की बड़ी कार्रवाई, 30 साल से फरार बैंक घोटाले का आरोपी अनंत तांबिटकर मुंबई से गिरफ्तार
अब मोबाइल पर मिलेगा काम: ‘ई-श्रम साथी’ ऐप से श्रमिकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
CGPSC 2026 : परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगी प्रीलिम्स
TAGGED:Cg newsJashpur news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बिग ब्रेकिंगभारत

इजराइल–ईरान युद्ध का असर: गैस की कमी से जूझ रहे होटल कारोबारी, कई जगह बंद होने लगे रेस्टोरेंट, कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बाधित

LeadStory
LeadStory
March 10, 2026
बस्तर में नक्सलियों पर बड़ी चोट: 108 कैडरों का आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश और 1 किलो सोना बरामद; AK-47 समेत 101 घातक हथियार जब्त
महासमुंद में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 73 लाख के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार
Budget 2026 Live: इनकम टैक्स में बड़ी राहत से लेकर 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर तक—जानें युवाशक्ति बजट की 31 बड़ी घोषणाएँ
होली पर 90 साल पुरानी अनोखी परंपरा: दामाद को गधे पर बैठाकर निकाला गया जुलूस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?