By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बैग में 28 किलो गांजा लेकर घूम रहा था तस्कर, रायपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बैग में 28 किलो गांजा लेकर घूम रहा था तस्कर, रायपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा
छत्तीसगढ़वारदात

बैग में 28 किलो गांजा लेकर घूम रहा था तस्कर, रायपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा

LeadStory
Last updated: March 5, 2026 10:21 am
LeadStory
Published: March 5, 2026
Share
SHARE

रायपुर: राजधानी में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 28.621 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14.41 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला कबीर नगर (Kabir Nagar Police Station Raipur) क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतानगर गोगांव रोड स्थित अविनाश आशियाना के पीछे भाठा इलाके में एक युवक बैग में गांजा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली। तलाशी में बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से 28.621 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहरी निवासी Raebareli (रायबरेली, उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 60/26 के तहत मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20(सी) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में 16 मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे 185 किलो से ज्यादा गांजा, 2.05 लाख रुपये नकद, 2 चारपहिया वाहन और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

You Might Also Like

Cg News : दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितता और व्हाट्सएप चैट विवाद में शासन की सख्त कार्रवाई
4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन
मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, बड़े राज्यों की राष्ट्रीय रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
TAGGED:Cg newsganjaRaipur Police Commissionerate
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

10 Places You Can’t Miss If It’s Your First Time in European

LeadStory
LeadStory
September 2, 2021
Raipur Crime News: खारून विहार कॉलोनी में युवक की हत्या, चुना भट्टी निवासी राजा साहू की लाश मिलने से सनसनी
मंत्रिपरिषद के निर्णय: कैबिनेट के बड़े फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान
होली में संतान प्राप्ति की कामना: 200 साल पुरानी परंपरा निभा रहे छत्तीसगढ़ के लोग, निसंतान महिलाएं करती हैं इलोजी की पूजा
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?