By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल

LeadStory
Last updated: March 16, 2026 6:31 am
LeadStory
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में उनके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति और घर तो छोड़े, लेकिन आत्मसम्मान और परिश्रम करने का स्वभाव कभी नहीं छोड़ा। शून्य से शिखर तक कैसे पहुँचा जाता है, यह सिंधी समाज ने पूरी दुनिया को सिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चाहे चेंबर ऑफ कॉमर्स हो या प्रदेश का छोटा-बड़ा व्यापार, उनकी मेहनत से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज केवल व्यापार ही नहीं करता, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराता है। विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के सपने को साकार करने में भी सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर लिया है और इस दिशा में लगातार कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि बी.टी.आई. ग्राउंड में दिखाई दे रहा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सिंधी समाज अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘सिंधियत जो मेलो’ जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, खान-पान और सिंधी भाषा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें पवित्र शदाणी दरबार में संतों का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला था। वहाँ जो स्नेह और आत्मीयता उन्हें मिली, वही अपनापन आज इस आयोजन में भी महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्य मंच से सिंधु दर्शन यात्रा का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, धमतरी महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी, श्रीचंद सुंदरानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

Korba News: न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड में सनसनी: ‘गोद में शव, होंठों पर गाना और हाथ में सिगरेट’ — कोर्ट में गवाह का खौफनाक खुलासा
Cg News : वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय
बस्तर में नक्सलियों पर बड़ी चोट: 108 कैडरों का आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश और 1 किलो सोना बरामद; AK-47 समेत 101 घातक हथियार जब्त
Raipur Crime News: खारून विहार कॉलोनी में युवक की हत्या, चुना भट्टी निवासी राजा साहू की लाश मिलने से सनसनी
World Health Day 2026: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
TAGGED:Cg newscm vishnu deo sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगसियासत

पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहें : सीएम साय

LeadStory
LeadStory
March 28, 2026
भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
तिहाड़ की सलाखों से सुनहरा मोड़: ‘छोटा डॉन’ की किस्मत बदलेगी? राजपाल यादव को मिली बड़ी डील
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा — “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?