By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘न्योता भोज’ अभियान बना जनभागीदारी का मजबूत माध्यम, 1.83 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला लाभ
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘न्योता भोज’ अभियान बना जनभागीदारी का मजबूत माध्यम, 1.83 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला लाभ
छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘न्योता भोज’ अभियान बना जनभागीदारी का मजबूत माध्यम, 1.83 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला लाभ

LeadStory
Last updated: March 18, 2026 7:08 am
LeadStory
Published: March 18, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम पोषण, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाला प्रभावी अभियान बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार शुरू की गई इस पहल में अब समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

राज्य स्तर पर जनवरी से फरवरी 2026 के बीच कुल 9,763 न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 1,83,927 बच्चों को लाभ मिला। यह आंकड़े इस अभियान की व्यापक सफलता और प्रभाव को दर्शाते हैं।

जिलेवार आंकड़ों में बिलासपुर सबसे आगे रहा, जहां 884 आयोजनों में 18,703 बच्चे लाभान्वित हुए। वहीं कोरबा में 720 आयोजनों से 13,944 बच्चों, रायगढ़ में 690 आयोजनों से 9,835 बच्चों और कांकेर में 636 आयोजनों से 7,915 बच्चों को पौष्टिक भोजन मिला।
इसके अलावा धमतरी में 606 आयोजनों से 11,228 बच्चों, महासमुंद में 415 आयोजनों से 7,302 बच्चों और जांजगीर-चांपा में 439 आयोजनों से 10,518 बच्चों को लाभ पहुंचाया गया।

इस कार्यक्रम के तहत नागरिक, जनप्रतिनिधि, दानदाता और अभिभावक अपने विशेष अवसर—जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य पारिवारिक खुशी—आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ भोजन साझा कर मना रहे हैं। इससे बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिल रहा है और समाज में उनके प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता भी बढ़ रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले अधिकांश बच्चे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होते हैं। ऐसे में ‘न्योता भोज’ जैसे प्रयास उनके शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह पहल कुपोषण को कम करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति बच्चों और अभिभावकों का आकर्षण भी बढ़ा रही है। शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने सामाजिक और पारिवारिक अवसरों को आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ साझा कर इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाएं।

You Might Also Like

रायपुर तहसील ऑफिस में वकीलों का बवाल, नकल कॉपी को लेकर हंगामा; मंत्री वर्मा पर भी लगाए गंभीर आरोप
Mainpat Mahotsav 2026: छत्तीसगढ़ का शिमला होगा गुलजार, मैनपाट महोत्सव में सितारों की चमक, सीएम साय करेंगे आगाज
मंत्रिपरिषद के निर्णय: कैबिनेट के बड़े फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान
IAS ब्रेकिंग: जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल PMO में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त, 4 साल की केंद्रीय जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड
TAGGED:Cg news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
नौकरी

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 : 21,997 पदों पर आवेदन शुरू, 2 मार्च तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

LeadStory
LeadStory
February 2, 2026
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
ब्रेकिंग: भाजपा ने आठ राज्यों में राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मौका
दिल्ली से रायपुर “OG माल” भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक करोड़ है प्रति किलो गांजे की कीमत
Cg News: रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?